सलमान खान और अक्षय कुमार की राह चलेंगे बॉलीवुड के सिंघम, छोटे पर्दे पर होस्ट करेंगे क्राइम शो

  • Written By:

    अपूर्वा नायक

Updated On: Aug 02, 2026 | 04:00 PM IST

विज्ञापन

सार

Ajay Devgan Hosting: अजय देवगन जल्द ही छोटे पर्दे पर होस्ट की भूमिका में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने सोनी टीवी के एक नए क्राइम शो के लिए हामी भर दी है और जल्द शूटिंग शुरू हो सकती है।

Ajay Devgan Sony TV Crime Show Hosting

अजय देवगन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

विस्तार

Ajay Devgan Sony TV Crime Show Hosting: धमाल 4 की सक्सेस के बाद बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन अपने फैंस को एक और खुशखबरी देने जा रहे है। सूत्रों के अनुसार खबर मिली है कि अजय देवगन जल्द ही छोटे पर्दे पर दिख सकते है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अजय देवगन जल्द ही सोनी टीवी के एक नए क्राइम बेस्ड शो में होस्टिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। अगर सभी तय प्लान के अनुसार रहा तो अजय जल्द ही इस प्रोजेक्ट की शूटिंग भी शुरू कर सकते हैं। हालांकि अभी तक अजय देवगन और चैनल के द्वारा इसको लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

मेकर्स ने किया अप्रोच, रिपोर्ट में हामी भरने का दावा

रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के निर्माताओं ने अजय देवगन को इस प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया था और अभिनेता ने भी इसमें रुचि दिखाई है। बताया जा रहा है कि यह शो वास्तविक अपराध की घटनाओं पर आधारित होगा, जिसमें अलग-अलग मामलों को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। फिलहाल शो के नाम, प्रसारण तिथि और फॉर्मेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

सम्बंधित ख़बरें

पहले भी होस्टिंग की खबरें आई थीं

इस साल की शुरुआत में भी खबरें सामने आई थीं कि अजय देवगन एक रियलिटी शो को होस्ट कर सकते हैं। हालांकि बाद में ऐसा नहीं हुआ। अब एक बार फिर उनके टीवी पर होस्ट के रूप में आने की चर्चा तेज हो गई है। यदि यह प्रोजेक्ट फाइनल होता है, तो अजय उन बॉलीवुड सितारों की सूची में शामिल हो जाएंगे जिन्होंने फिल्मों के साथ-साथ टीवी होस्टिंग में भी अपनी पहचान बनाई है।

कई बड़े सितारे कर चुके हैं होस्टिंग

टीवी की दुनिया में सलमान खान लंबे समय से रियलिटी शो बिग बॉस होस्ट करते आ रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार भी हाल ही में एक गेम शो की मेजबानी करते नजर आए थे। ऐसे में अजय देवगन की संभावित एंट्री दर्शकों के लिए दिलचस्प साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें :- Kangana Ranaut Friendship Day: फ्रेंडशिप डे पर बदले कंगना रनौत के सुर, GenZ के नाम लिखा दोस्ती का पैगाम

फिल्मों में भी व्यस्त हैं अजय देवगन

वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धमाल 4’ में नजर आए। इसके अलावा उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ भी चर्चा में है, जिसकी रिलीज को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ ‘गोलमाल 5’ पर भी काम जारी है। ऐसे में फिल्मों के साथ टीवी की दुनिया में उनकी संभावित वापसी को लेकर फैंस की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है।

Follow Navbharatlive whatsapp