घर में बचे हुए खाने को फेंकने की बजाय उसे एक नया और स्वादिष्ट रूप देने की कोशिश में गाजियाबाद की मुक्ति भार्गव ने एक आसान और क्रिएटिव लेफ्टओवर फूड रेसिपी शेयर की है।

Leftover Food Recipes in Hindi: क्रिस्पी पुनुगुलु

क्रिस्पी पुनुगुलु बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम होते हैं। नारियल चटनी और हरी चटनी के साथ ये स्वादिष्ट स्नैक शाम की चाय और परिवार के साथ बिताए पलों को और भी खास बना देता है।

सामग्री: 2 कप इडली डोसा बैटर, 2 टेबलस्पून चावल का आटा, 1 हरी मिर्च, 1 टेबलस्पून कद्दूकस किया हुआ अदरक, 1 टेबलस्पून कटी हुई करी पत्तियां, 1 टेबलस्पून कटा हुआ हरा धनिया, 1 प्याज (बारीक कटा हुआ), ½ टीस्पून नमक, ½ टीस्पून जीरा, ½ टीस्पून काली मिर्च, तलने के लिए तेल।
विधि: एक बाउल में इडली डोसा बैटर लें और उसमें चावल का आटा और नमक डालें। अब इसमें जीरा और काली मिर्च डालें। फिर कटी हुई करी पत्तियां मिलाएं। इसके बाद कटा हुआ हरा धनिया, हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक और कटा हुआ प्याज डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से तैयार कर लें। अब कड़ाही में तेल गरम करें। हाथ की मदद से मिश्रण को पकौड़ों की तरह तेल में डालें। पुनुगुलु को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। इसी तरह सारे पुनुगुलु तैयार करें। गरमा-गरम पुनुगुलु तैयार है। इन्हें नारियल की चटनी या हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व करें।

बची हुई रोटी से बने कुरकुरे और स्वादिष्ट पकौड़े

Crispy hot samosas served with spicy chutneys and tea on newspaper on balcony table during rainy monsoon day.
बारिश के खुशनुमा मौसम में बालकनी में बैठकर लें गरमा-गरम समोसे और चाय का मजा।

सामग्री: 2 रोटी। मसाला बनाने के लिए: 3-4 उबले आलू, 1 टेबलस्पून कद्दूकस किया हुआ अदरक, 1 टेबलस्पून कटा हुआ हरा धनिया, ½ टीस्पून नमक, ½ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, ½ टीस्पून धनिया पाउडर, ½ टीस्पून अमचूर पाउडर, द टीस्पून गरम मसाला पाउडर। बैटर के लिए: ½ कप बेसन, द कप सूजी, द टीस्पून नमक, द टीस्पून अजवाइन, ½ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, द टीस्पून हल्दी पाउडर, जरूरत अनुसार पानी।
विधि: मसाला बनाने के लिए उबले आलू छीलकर कद्दूकस कर लें। इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक और कटा हुआ हरा धनिया मिलाएं। अब इसमें सारे मसाले डालकर मिला लें। अब बेसन और सूजी घोल लें। अब इसमें मसाले, हरा धनिया डालें। अब रोटी पर आलू का मसाला डालकर उसे काट लें और घोल में डुबोकर तेल में तलें। क्रिस्पी रोटी पकौड़े तैयार हैं। इन्हें गरमा-गरम परोसें।

बचे हुए चावल से बने क्रिस्पी राइस बाल्स मंचूरियन

Steaming hot veg manchurian balls garnished with spring onions served in bowl with chopsticks inside Asian restaurant setup.
रेस्टोरेंट जैसे स्वाद का मजा लें घर पर बनी गरमा-गरम वेज मंचूरियन के साथ।

हल्के मसालों, कुरकुरे राइस बॉल्स और स्पाइसी मंचूरियन सॉस के साथ तैयार यह डिश स्वाद और क्रिएटिविटी का परफेक्ट मेल है।

सामग्री: राइस बॉल्स के लिए: 2 कप बचा हुआ चावल, 2 उबले आलू (मैश किए हुए), 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर, 2 बड़े चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स, 1 हरी मिर्च बारीक कटी, 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च, हरा धनिया बारीक कटा, तेल तलने के लिए।

मंचूरियन सास के लिए: 1 बड़ा चम्मच तेल, 1 बड़ा चम्मच लहसुन बारीक कटा, 1 छोटा चम्मच अदरक कटा, 1 प्याज  कटा हुआ, 1 शिमला मिर्च कटी हुई, 2 बड़े चम्मच टोमैटो सॉस, 1 बड़ा चम्मच रेड चिली सॉस, 1 छोटा चम्मच सोया सॉस, 1 छोटा चम्मच सिरका, 1 छोटा चम्मच कॉर्नफ्लोर, 2 बड़े चम्मच पानी।

विधि: बचे हुए चावल में आलू, कॉर्नफ्लोर, ब्रेड क्रम्ब्स, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक और काली मिर्च मिलाकर छोटे बॉल्स बना लें। इन्हें गर्म तेल में गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तल लें। अब एक पैन में तेल गर्म करें। उसमें लहसुन, अदरक, प्याज और शिमला मिर्च भूनें। फिर टोमैटो सॉस, रेड चिली सॉस, सोया सॉस और सिरका डालें। कॉर्नफ्लोर स्लरी डालकर सॉस को थोड़ा गाढ़ा करें। आखिर में फ्राइड राइस बॉल्स डालकर अच्छे से टॉस करें। गरमा-गरम सर्व करें।

बचे हुए उपमा से बने क्रिस्पी और स्वादिष्ट क्रोकेट्स

Crispy golden rava cutlets served with green chutney and tomato ketchup on a white counter near a sunny window.
सुबह के नाश्ते में बनाएं ये कुरकुरे और टेस्टी सूजी कटलेट।

घर के साधारण उपमा को दिया एक नया और शानदार ट्विस्ट। अब बचा हुआ उपमा बनेगा और भी खास।

सामग्री: 1 कप उपमा, 2 बड़े चम्मच चावल का आटा, 1 छोटी चम्मच ग्रेटेड अदरक, 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, द छोटी चम्मच नमक, ½ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, द छोटी चम्मच गरम मसाला पाउडर, द छोटी चम्मच अमचूर पाउडर।
गार्निशिंग के लिए: गाजर, प्याज , टमाटर, पत्ता गोभी, सॉस, हरी चटनी।
विधि: एक बाउल में उपमा लें। उसमें चावल का आटा, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर और अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। साथ में ग्रेटेड अदरक, हरी मिर्च भी मिला दें। अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे क्रोकेट्स बना लें। पैन में तेल गरम करें और क्रोकेट्स को शैलो फ्राई करें। सर्व करते समय हरी चटनी, सॉस, गाजर, पत्ता गोभी, प्याज और टमाटर से गार्निश करके सर्व करें।

काजू मावा पाक

Traditional Indian mohanthal sweet burfi pieces garnished with pistachio almond slices on marble plate setup.
त्योहारों की मिठास बढ़ाएं इस स्वादिष्ट और शुद्ध मोहनथाल बर्फी के साथ।

सामग्री: 1 कप मावा, ½ कप पनीर, ½ कप मिल्कमेड, 3 बड़े चम्मच घी, बारीक कटे बादाम, कटे हुए काजू, इलायची पाउडर।

विधि: एक नॉन-स्टिक पैन में मावा डालकर मध्यम आंच पर पकाएं। जब मावा पिघलने लगे, तब इसमें पनीर डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब मिल्कमेड डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। मिश्रण को 5-10 मिनट तक पकाएं। इसके बाद घी और इलायची पाउडर डालें। जब मिश्रण पैन छोड़ने लगे, तब एक चिकनी की हुई थाली में इसे फैलाएं। ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर गार्निश करें और थोड़ी देर सेट होने दें। सेट होने के बाद मनचाहे आकार में काट लें।

नोट: मिल्कमेड की जगह बूरा का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

FAQ

Q.

बचे हुए चावल से राइस बॉल्स (Rice Balls) बनाते समय वे तेल में बिखरते क्यों हैं?

A.

राइस बॉल्स बनाते समय अगर चावल में नमी ज्यादा हो या बाइंडिंग (कॉर्नफ्लोर और उबला आलू) कम हो, तो वे तेल में बिखरने लगते हैं। मिश्रण में २ चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स या चावल का आटा मिलाएं।

Q.

क्या बची हुई रोटी के पकौड़े (Roti Pakoda) क्रिस्पी बनते हैं?

A.

हाँ, बेसन के घोल में २ चम्मच सूजी मिलाने और थोड़ा-सा बेकिंग सोडा डालने से बची हुई रोटी के पकोड़े बहुत क्रिस्पी और फूले-फूले बनते हैं।

Q.

इडली डोसा बैटर से बने पुनुगुलु (Punugulu) को ज्यादा कुरकुरा कैसे बनाएं?

A.

बैटर में २ बड़े चम्मच चावल का आटा और थोड़ा-सा सूजी मिलाएं। इसे मीडियम से तेज आंच पर गोल्डन फ्राई करने से पुनुगुलु बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बनते हैं।

Q.

उपमा क्रोकेट्स (Upma Croquettes) को बिना तेल में तले कैसे पकाएं?

A.

उपमा क्रोकेट्स को डीप फ्राई करने के बजाय नॉन-स्टिक पैन में २ चम्मच तेल डालकर शैलो फ्राई (Shallow Fry) कर सकते हैं या एयर फ्रायर में १८०°C पर १०-१२ मिनट बेक कर सकते हैं।

Q.

काजू मावा पाक में मिल्कमेड की जगह क्या इस्तेमाल किया जा सकता है?

A.

अगर आपके पास मिल्कमेड (Condensed Milk) नहीं है, तो आप इसकी जगह आधी कटोरी पिसी हुई चीनी या बूरा और २ चम्मच दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं।