सीहोर में दतिया उपचुनाव की जीत की गूंज, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न; कही बड़ी बात

विज्ञापन

सार

Datia By Election: कांग्रेस की जीत की गूंज सीहोर में भी सुनाई दी, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां, कांग्रेस नेताओं ने कहा- 'यह जीत जनता के विश्वास और बदलाव की शुरुआत है'।

Congress workers in Sehore celebrated the party's victory in the Datia Assembly by-election, expressing enthusiasm after the declaration of the election result

सीहोर में दिताय उपचुनाव में कांग्रेस की जीत (सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्तार

Sehore Congress Celebration After Datia Election Victory: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की शानदार जीत की खबर आते ही सीहोर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। चुनाव परिणाम घोषित होते ही नगर के प्रमुख चौराहों पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए और जीत का जोरदार जश्न मनाया।

​इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके। कार्यकर्ताओं ने अपनी इस खुशी को आम जनता के साथ साझा करते हुए राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को मिठाई खिलाई तथा एक-दूसरे को जीत की बधाई दी।

“जनता ने लोकतंत्र और विकास के पक्ष में सुनाया फैसला”

​जश्न के दौरान स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दतिया की जनता ने लोकतंत्र और विकास के पक्ष में अपना फैसला सुनाया है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह जीत संगठन की मजबूती और आम जनता के कांग्रेस प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है। इस दौरान पूरा माहौल ‘कांग्रेस जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा। ​कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं सहित युवा मोर्चा और महिला कांग्रेस के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर आने वाले चुनावों में भी इसी तरह एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

सम्बंधित ख़बरें

दतिया की जीत का प्रदेश के कई जिलों में जश्न

दतिया विधानसभा उपचुनाव की यह जीत इतनी बड़ी है कि मध्य प्रदेश के कई जिलों- सागर, जबलपुर और सीहोर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। उनका कहना है कि दतिया तो बस झांकी है अभी तो पूरा मध्य प्रदेश बाकी है। गौरतलब है कि इस जीत ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का मनोबल बढ़ाने का काम किया है।

यह भी पढ़ें: दतिया चुनाव झांकी है, पूरा देश बाकी है… जबलपुर में कांग्रेस का जश्न, भाजपा पर साधा निशाना

गौरतलब है कि, कांग्रेस के लिए यह जीत काफी अहम है। मध्य प्रदेश में अपनी राजनीति बचाने वाली पार्टी ने आखिरकार मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीट में से एक दतिया में अपना झंड़ा गाड़ा है। हालांकि यह सीट पहले भी कांग्रेस के पास ही थी। 2023 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा को इस सीट पर हराया था, लेकिन उपचुनाव में कांग्रेस का जीतना कहीं न कहीं जनता के बदलते मूड की तरफ इशारा करता है।

Follow Navbharatlive whatsapp