पाकिस्तान को 'मौसी' बोलना सनी देओल को पड़ा भारी, लोग बुला रहे गद्दार, कहा- 'कितना शर्मनाक है'
Sunny Deol Called Pakistan Mausi: 'बंटवारा 1947' के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान सनी देओल ने पाकिस्तान को मौसी बताया. ऐसे में अब उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा.
Sunny Deol Called Pakistan Mausi: 'बंटवारा 1947' के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान सनी देओल ने पाकिस्तान को मौसी बताया. ऐसे में अब उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/04/sunny-deol-3-2026-08-04-11-17-18.jpg)
Sunny Deol Photograph: (X)
Sunny Deol Called Pakistan Mausi:सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार अंदाज में वापसी करने जा रहे हैं. एक्टर आमिर खान के प्रो़क्शन हाउस में बनी फिल्म 'बंटवारा 1947' में नजर आएंगे. फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैंस इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर फिल्म की कास्ट इसके प्रमोशन में लगी हुई है. हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान सनी देओल ने पाकिस्तान को मौसी बता दिया. जिसके बाद अब उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.
सनी देओल ने क्या कहा?
हाल ही में 'बंटवारा 1947' एक इवेंट में सनी देओल से एक रिपोर्टर ने पूछा कि वो पड़ोसी देश को किस नजरिए से देखते हैं, तो एक्टप ने जवाब दिया- 'पहले दोनों देश एक ही थे. जैसा कि मेरे पिता कहा करते थे, भारत मां है और पाकिस्तान भारत से ही निकला है, इसलिए वह मौसी बन गया. हम सब एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं.' वहीं, सनी देओल का ये बयान तेजी से वायरल हो गया है. इतना ही नहीं, एक्टर को लोग काफी ट्रोल कर रहे हैं.
— Asif Iqbal (@AsifInsights) August 3, 2026
सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे सनी
सनी देओल का पाकिस्तान को मौसी बताने वाला वीडियो कई लोगों को रास नहीं आया. ऐसे में लोग एक्टर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा- 'सनी देओल दोहरे व्यक्तित्व वाले इंसान है, पहले उन्होंने पाकिस्तान को नेगेटिव रूप में दिखाने वाली फिल्मों से भारतीय दर्शकों को बेवकूफ बनाकर पैसे कमाए, लेकिन अब वो पाकिस्तान को पॉजिटिव नजरिए से देखने लगे हैं क्योंकि अपनी आने वाली फिल्म #Batwara1947 में वे एक मुस्लिम किरदार निभा रहे हैं.'
#SunnyDeol is a very two-faced man; he previously made money by fooling the Indian audience with films that portrayed Pakistan negatively, but now he has started to view Pakistan favorably because he is playing a Muslim character in his upcoming film, #Batwara1947.
According to… pic.twitter.com/3ND5rcY1RE
— Akkian(Viratian) by heart (@DevoteeAkki) August 3, 2026
ये भी पढ़ें- Explainer: क्या है सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की कहानी? जिसमें दिखेगी बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की झलक
सनी देओल को गद्दार बुला रहे लोग
इतना ही नहीं सनी की बातों से कुछ लोग तो इतना ज्यादा भड़क गए कि एक्टर को गद्दार तक बुलाने लगे. एक यूजर ने एक्स पर लिखा- 'गदर से गद्दार की ओर क्यूं? सनी पाजी तो तारा सिंह अब शखिना के साथ पाकिस्तान में रहेंगे...जब तक इस देश में सिनेमा है.' वहीं, दूसरे ने लिखा- 'सनी देओल, क्या शर्मनाक बयान है यार? जब पुलवामा और पहलगाम जैसी घटनाएं हुई, या भारत दशकों से जिन आतंकी हमलों का सामना कर रहा है, तब इस व्यक्ति के पास कहने के लिए कोई शब्द नहीं थे.'
Gadar से ग़द्दार की ओर क्यूँ सानी पाजी
तो तारा सिंह अब सकीना के साथ पाकिस्तान मेँ रहेगे........ जब तक इस देश में सिनेमा है 😅
"If India is my mother, then Pakistan is my mother's sister-my aunt. We are all connected to each other"- Sunny Deol during promotion of his new film… pic.twitter.com/vEQColyG1Y
— Vandana Gupta 🇮🇳 (@im_vandy) August 3, 2026
Sunny Deol, What a shameful statement, man ? 🙏🚨
On the Batwara 1947 promo He was asked that : "This movie has been made on india and Pakistan, what do you think about Pakistan as a nation?
Sunny deol : I don't have anything like that in my mind regarding Pakistan, Agar Bharat… pic.twitter.com/E8kbvMiuZt
— Courageous (@CourageousRo) August 3, 2026
क्या है 'बंटवारा 1947' की कहानी?
'बंटवारा 1947' की कहानी की बात करे तो ये भारत और पाकिस्तान के विभाजन के समय के बैकग्राउंड पर बेस्ड है. साल 1947 में जब ब्रिटिश शासन खत्म हुआ और भारत आजाद हुआ, उसी समय देश का विभाजन भी हुआ था. इस फैसले ने करोड़ों लोगों की जिंदगी बदल दी. फिल्म में दिखाया गया है कि उस समय एक मुस्लिम शख्स सिकंदर मिर्जा अपने परिवार के साथ पाकिस्तान में हिंदू महिला के साथ रहता है, उसे अपनी मां का दर्जा देता है. लेकिन उनके लिए ऐसा करना आसान नहीं होता. बता दें, सिकंदर मिर्जा का रोल सनी ने प्ले किया है.
ये भी पढ़ें- 'जेल गया था, 60-70 लोग, एक बाथरूम...', Salman Khan ने लॉकअप में बिताए दिनों को किया याद, सुनाई आपबीती