
'लिविंग नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी पर दुनिया की नजर!Image Credit source: Getty Images/Instagram/@paranormal.corp
Who Is Athos Salome? सोशल मीडिया पर आजकल एक शख्स बहुत चर्चा में है, जिसे दुनिया ‘लिविंग नास्त्रेदमस’ (Living Nostradamus) कहती है. इनका असली नाम एथोस सलोमे है, जो ब्राजील के रहने वाले हैं और 39 साल के हैं. सलोमे का दावा है कि उन्होंने साल 2026 को लेकर जो भविष्यवाणियां की थीं, वे अब सच साबित हो रही हैं.
कहा जाता है कि इन्होंने पहले कोरोना महामारी (COVID-19) और महारानी एलिजाबेथ के निधन जैसी बड़ी घटनाओं की एकदम सटीक भविष्यवाणी की थी. अब इन्होंने दुनिया को एक और बड़े खतरे के प्रति आगाह किया है. आइए जानते हैं इन्होंने क्या-क्या दावे किए हैं.
ईरान-इजराइल तनाव और फुटबॉल विश्व कप
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, सलोमे का कहना है कि उनकी दो बड़ी भविष्यवाणियां बिल्कुल सच साबित हुई हैं. उन्होंने ईरान और इजराइल के बीच परमाणु मुद्दों को लेकर बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात की भविष्यवाणी की थी, जो आज सच होती दिख रही है. उनका दूसरा दावा 2026 के फुटबॉल विश्व कप (Football World Cup 2026) से जुड़ा है. उनका कहना था कि स्पेन इस बार का विजेता बनेगा और टीम आग के रंग (लाल) जर्सी पहनेगी. हालांकि, आलोचकों का मानना है कि उन्होंने कई देशों के नाम लिए थे, लेकिन सलोमे का कहना है कि स्पेन उनकी पहली पसंद था.
रूस-नाटो युद्ध की सबसे डरावनी चेतावनी
इन दो बातों के सच होने के बाद सलोमे ने एक और बहुत डरावनी भविष्यवाणी की है. उनका मानना है कि आने वाले समय में उत्तरी ध्रुव रूस और नाटो के बीच एक बड़े युद्ध का अखाड़ा बन सकता है. ग्लोबल वार्मिंग की वजह से वहां की बर्फ तेजी से पिघल रही है. बर्फ के नीचे छुपे तेल-गैस के विशाल भंडार और नए समुद्री रास्तों पर कब्जा जमाने के लिए दोनों महाशक्तियां आपस में भिड़ सकती हैं. इसके अलावा उन्होंने अफ्रीका के कुछ इलाकों जैसे नाइजर में भी पश्चिमी देशों और उग्रवादियों के बीच बड़े संघर्ष की आशंका जताई है.
भविष्यवाणियां करने का तरीका
लोग अक्सर यह सोचते हैं कि आखिर सलोमे ये भविष्यवाणियां कैसे करते हैं? इस पर उनका कहना है कि वे कोई जादू-टोना या चमत्कार नहीं करते. वे पुरानी ऐतिहासिक घटनाओं, प्रतीकों और प्राचीन यहूदी विद्या ‘कबालाह’ (Kabbalah) का अध्ययन करके हिसाब लगाते हैं.
अपनी इन बातों के बारे में वे बहुत खुलकर कहते हैं कि उनकी भविष्यवाणियां 100% सही हों, ऐसा जरूरी नहीं है. ये सिर्फ अनुमान और व्याख्याएं होती हैं, कोई पक्की गारंटी नहीं. वे अपनी सही हुई भविष्यवाणियों को कोई जीत या इनाम नहीं मानते, बल्कि इसे इंसानी मानवता के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी मानते हैं.

अभिषेक राय
अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. शुरुआत में वे भोपाल के 'पीपुल्स समाचार' अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के 'जानो दुनिया' (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई. अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं. अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे. अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.
Read More