क्रिकेट

अंतरराष्ट्रीय वापसी को किया खारिज, बेन स्टोक्स ने बताया अपना फ्यूचर प्लान

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Aug 4, 2026, 05:06 PM IST

जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, लेकिन एशेज को देखते हुए ऐसी खबरें चल रही थी कि वो वापसी कर सकते हैं, लेकिन अब इस पर खुद बेन स्टोक्स की प्रतिक्रिया आई है।

Image

बेन स्टोक्स (साभार-X ICC)

बीते जून जब न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट के बाद 35 साल के बेन स्टोक्स ने क्रिकेट को अलविदा कहा था पूरी दुनिया हैरान रह गई। बेन स्टोक्स चुनिंदा ऑलराउंडरों में शामिल हैं जिनके नाम 10,000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन और 300 से ज्यादा विकेट हैं। इतना ही नहीं वो टेस्ट क्रिकेट में 200 से ज्यादा विकेट और 7,000 से ज्यादा रन बनाने वाले केवल तीसरे ऑलराउंडर हैं। स्टोक्स को लेकर ऐसी चर्चा चल रही थी कि वह आगामी एशेज के लिए इंग्लैंड टीम में वापसी कर सकते हैं।

खुला है टीम का दरवाजा

टीम डायरेक्टर रॉब की ने साफ कहा था कि इस चैंपियन खिलाड़ी के लिए इंग्लैंड टीम का दरवाजा हमेशा के लिए खुला है, लेकिन अब बेन स्टोक्स ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए ऐसे किसी भी संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। एक पॉडकास्ट में बात करते हुए उन्होंने साफ कहा कि अब उनका हो गया है। अभी तक इंग्लैंड क्रिकेट की ओर से नए टेस्ट कप्तान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। रिपोर्ट की मानें तो जो रूट को एशेज सीरीज के लिए टीम की कमान सौंपी जा सकती है। हैरी ब्रूक को आगामी वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम अतिरिक्त जिम्मेदारी देने के पक्ष में नहीं है। कोच के तौर पर स्टीफन फ्लेमिंग जरूर टीम से जुड़ गए हैं।

बेन स्टोक्स ने बताया अपना फ्यूचर प्लान

बेन स्टोक्स ने बतौर खिलाड़ी तो वापसी करने से इनकार कर दिया, लेकिन उन्होंने टीम से जुड़ने का एक फ्यूचर प्लान साझा किया। वर्तमान में लेवल थ्री की कोचिंग करने वाले स्टोक्स ने कहा 'मैं जानता हूं कि इस गेम में बने रहने के लिए क्या करना चाहते हैं। मैं एक दिन जरूर इंग्लैंड का कोच बनना चाहूंगा। मुझे खेल से हटकर किसी तरह की नेतृत्व भूमिका निभाने का विचार बहुत पसंद है।

Sameer Thakur

समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket

End of Article