ऑडिशन दिया, लेकिन नहीं हुआ सिलेक्शन, रामायण को लेकर श्रीनिधी शेट्टी बोलीं, साई पल्लवी को बताया परफेक्ट सीता
-
Written By:
सोनाली झा
Updated On: Aug 04, 2026 | 10:53 PM IST
विज्ञापन
सार
Srinidhi Shetty Reaction: ‘रामायण’ को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। KGF फेम श्रीनिधी शेट्टी ने खुलासा किया कि उन्होंने माता सीता के किरदार के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया था, लेकिन उनका चयन नहीं हुआ।

श्रीनिधी शेट्टी और साई पल्लवी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
विस्तार
Srinidhi Shetty Reaction On Ramayana Casting: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से इसकी स्टारकास्ट और किरदारों को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं हो रही हैं।
काफी समय से सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि श्रीनिधी शेट्टी को ‘रामायण’ में सीता का किरदार ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। हालांकि अभिनेत्री ने इन सभी खबरों को गलत बताया था। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट और ऑडिशन दिया था, लेकिन अंतिम चयन में उनका नाम शामिल नहीं हो सका। किसी फिल्म के लिए ऑडिशन देना एक सामान्य प्रक्रिया है और हर कलाकार को हर भूमिका नहीं मिलती।
साई पल्लवी को बताया परफेक्ट सीता
दिलचस्प बात यह है कि भूमिका न मिलने के बावजूद श्रीनिधी ने साई पल्लवी की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि साई पल्लवी इस किरदार के लिए बिल्कुल सही चुनाव हैं। अभिनेत्री ने भरोसा जताया कि साई अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लेंगी और माता सीता के किरदार के साथ पूरा न्याय करेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
यश और रणबीर की फिल्म से बढ़ी उम्मीदें
‘रामायण’ सिर्फ रणबीर कपूर के भगवान राम बनने की वजह से ही नहीं, बल्कि यश के रावण अवतार को लेकर भी चर्चा में है। KGF स्टार यश इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। खास बात यह है कि वह फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ नमित मल्होत्रा के साथ इसके सह-निर्माता भी हैं।
ये भी पढ़ें- नहीं रहे महाभारत के अश्वत्थामा, कैंसर से लंबी जंग हार 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए प्रदीप रावत
दिवाली पर रिलीज होगी रामायण
दो भागों में बन रही इस मेगा फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। ऐसे में अब फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, श्रीनिधी शेट्टी के पुराने बयान के वायरल होने के बाद एक बार फिर फिल्म की कास्टिंग और पर्दे के पीछे की कहानी चर्चा का विषय बन गई है।
