
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा Image Credit source: प्रोटेस्ट फोटो@PTI
Sonakshi Sinha On Jharkhand Students Protest: दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रदर्शन को कई बॉलीवुड सितारों का भी समर्थन मिला था. कई ने सोशल मीडिया के जरिए आवाज बुलंद की थी, तो कई सितारे जंतर-मंतर में प्रोटेस्ट में शामिल भी हुए थे. केंद्र सरकार ने प्रदर्शनकारियों की मांगें मानीं, जिसके बाद वो प्रदर्शन खत्म हुआ. हालांकि, अब झारखंड में भी छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने झारखंड में प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों के हक में आवाज उठाई है. सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया है और छात्रों को लेकर चिंता जाहिर की है.
दरअसल, झारखंड में छात्र JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं. सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस प्रोटेस्ट से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया और लिखा, “हमारे देश के छात्रों को इन सब से गुजरते हुए देखना काफी दुखद है. ये सब कब बंद होगा.” अब सोनाक्षी का पोस्ट ये पोस्ट चर्चा में आ गया है.

सोनाक्षी सिन्हा का पोस्ट
पहले भी छात्रों के सपोर्ट में बोल चुकी हैं सोनाक्षी सिन्हा
ये पहली बार नहीं है जब सोनाक्षी ने छात्रों के हक में आवाज उठाई है. इससे पहले नीट पेपर लीक को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान भी वो खुलकर अपनी बातें कहते और स्टूडेंट्स का सपोर्ट करती दिखी थीं. वहीं अब जब झारखंड में छात्रों का आंदोलन शुरू हुआ तो उन्होंने उसको लेकर भी टिप्पणी की और छात्रों को लेकर चिंता जताई.
ये भी पढ़ें-
रणबीर कपूर की रामायण के सीक्वल का कितना काम हो गया? पार्ट 1 की रिलीज से पहले ही धांसू अपडेट आया
Netflix से हटने वाली हैं ये 2 फीमेल-सेंट्रिक फिल्में, नहीं देखीं तो बस इतने दिन का है वक्त
छात्रों की मांग क्या है?
छात्र पिछले कई दिनों से रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं. उनकी मांग है कि JPSC और JSSC परीक्षाओं कथित अनियमितता और गड़बड़ियों की जांच CID की जगह CBI से कराई जाए. साथ ही 14वीं JPSC PT परीक्षा को रद्द भी किया जाए और दोबारा से एक्जाम हो. फिलहाल, सीआईडी मामले की जांच कर रही है. इतना ही नहीं छात्र संगठनों ने ये ऐलान भी किया है कि विधानसभा का घेराव करेंगे. धीरे-धीरे ये मामला गरमाता जा रहा है.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More