हेल्थ अलर्ट: हर मील के साथ अचार खाते हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ लें
Aug 05, 2026 03:45 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
What happens If you eat pickle daily: अगर आपकी थाली भी अचार के बिना पूरी नहीं होती, तो यह जानकारी आपके काम की है। डॉक्टर के अनुसार, रोज ज्यादा अचार खाने से शरीर में नमक बढ़ सकता है, जिससे कई हेल्थ इशूज हो सकते हैं।

अचार खाने का स्वाद तो बढ़ाता है लेकिन क्या इसे रोजाना खाना हेल्थ के लिए सही है? यहां जानें
अचार का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। दाल-चावल हो, पराठा हो या सादा खाना, थोड़ा-सा अचार पूरे खाने का स्वाद बढ़ा देता है। लेकिन अगर आप हर दिन और ज्यादा मात्रा में अचार खाते हैं, तो थोड़ा संभलने की जरूरत है। डॉक्टर पंक्ति भट्ट शाह के अनुसार, अचार खराब नहीं होता, लेकिन इसमें नमक काफी ज्यादा होता है। अगर रोज जरूरत से ज्यादा अचार खाया जाए, तो इसका असर ब्लड प्रेशर, दिल और किडनी की सेहत पर पड़ सकता है। अच्छी बात यह है कि अचार को पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है। बस इसे सही मात्रा में खाना जरूरी है। आइए जानते हैं रोज अचार खाने से क्या असर पड़ता है।
डॉक्टर क्या कहती हैं?
डॉक्टर पंक्ति भट्ट शाह कहती हैं कि अचार खाना गलत नहीं है। परेशानी तब होती है, जब इसे रोज ज्यादा मात्रा में खाया जाए। सिर्फ एक बड़ा चम्मच अचार में लगभग 700 मिलीग्राम तक नमक हो सकता है, जो पूरे दिन में जरूरत वाले नमक का बड़ा हिस्सा है।
1. ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है
अचार में नमक ज्यादा होता है। ज्यादा नमक खाने से शरीर में पानी जमा होने लगता है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। अगर पहले से ही ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो अचार कम मात्रा में ही खाना चाहिए।
2. दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है
जब ब्लड प्रेशर बढ़ता है, तो दिल को पूरे शरीर में खून पहुंचाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। अगर यह लंबे समय तक होता रहे, तो दिल की सेहत पर असर पड़ सकता है।
3. किडनी पर भी असर पड़ सकता है
किडनी शरीर से ज्यादा नमक बाहर निकालने का काम करती है। लेकिन अगर हर दिन जरूरत से ज्यादा नमक खाया जाए, तो किडनी पर दबाव बढ़ सकता है और उसे ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।
4. हड्डियां भी हो सकती हैं कमजोर
बहुत ज्यादा नमक खाने से शरीर से कैल्शियम बाहर निकलने लगता है। लंबे समय तक ऐसा होने पर हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। कुछ लोगों में किडनी स्टोन का खतरा भी बढ़ सकता है।
डॉक्टर ने कैसे समझाया?
डॉक्टर ने बताया कि उनके पास 42 साल की एक महिला आई थीं। दवा लेने के बाद भी उनका ब्लड प्रेशर कम नहीं हो रहा था। बाद में पता चला कि वह रोज अचार, पैकेट वाले नमकीन और रेडी टू ईट नूडल्स खाती थीं। डॉक्टर ने उनकी दवा नहीं बढ़ाई, बल्कि खाने में नमक कम करने की सलाह दी। करीब दो महीने बाद उनका ब्लड प्रेशर पहले से काफी बेहतर हो गया।
क्या अचार बिल्कुल छोड़ देना चाहिए?
नहीं। अगर आपको अचार पसंद है, तो उसे पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है। बस कम मात्रा में खाएं। साथ ही पूरे दिन में बाकी चीजों से मिलने वाले नमक का भी ध्यान रखें। अगर आपको ब्लड प्रेशर, दिल या किडनी की कोई बीमारी है, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही अचार खाएं।
नोट: अचार खाने में स्वाद जरूर बढ़ाता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा खाना सेहत के लिए सही नहीं है। अगर आप इसे थोड़ी मात्रा में खाएंगे और पूरे दिन नमक का संतुलन बनाए रखेंगे, तो स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी बनी रहेगी।
लेखक के बारे में
Shubhangi Gupta
परिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ें