दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान फायरिंग नहीं हुई, दूसरों के कंधे पर राजनीति कर रहे राहुल: संबित पात्रा
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा,'आज जो बच्चे राहुल गांधी के साथ थे, उनसे मैं बहुत प्यार से कहना चाहता हूं: निडर रहें... हम उस झूठी कहानी और 'झूठ के पुलिंदे' को बेनकाब करना चाहते हैं
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा,'आज जो बच्चे राहुल गांधी के साथ थे, उनसे मैं बहुत प्यार से कहना चाहता हूं: निडर रहें... हम उस झूठी कहानी और 'झूठ के पुलिंदे' को बेनकाब करना चाहते हैं
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/29/sambit-patra-2026-07-29-16-44-51.jpg)
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा, "मासूम बच्चों का इस्तेमाल करके या उनके कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति करने की कोशिश कभी नहीं करनी चाहिए, जैसा कि राहुल गांधी कर रहे हैं. बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं; उनकी कोई गलती नहीं है.
#WATCH | Delhi: BJP MP Sambit Patra says, "One should never attempt to play politics by using innocent children, resting a gun on their shoulders, as Rahul Gandhi is doing. Children are the future of our country; they are not at fault... to the children who were with Rahul Gandhi… https://t.co/WQSb0pSiyLpic.twitter.com/UZbIW7SBNM
— ANI (@ANI) August 5, 2026
'झूठ के पुलिंदे' को बेनकाब करना चाहते हैं
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा,'आज जो बच्चे राहुल गांधी के साथ थे, उनसे मैं बहुत प्यार से कहना चाहता हूं: निडर रहें... हम उस झूठी कहानी और 'झूठ के पुलिंदे' को बेनकाब करना चाहते हैं जिसे राहुल गांधी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और उस चुनिंदा नजरिए को भी जो उन्होंने अपनाया है. देश के बच्चों को निडर रहना चाहिए. जब भी आंदोलनों या ऐसी चीजों की जरूरत पड़े, तो उनसे डरना नहीं चाहिए.'
इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह को लेकर एक बयान दिया. राहुल गांधी ने एक प्रेसवार्ता के माध्यम से यह आरोप लगाया था इसमें कहा गया कि अमित शाह ने छात्रों पर हमला करवाया था. अब भाजपा ने राहुल गांधी पर दोबारा पलटवार किया. लोकसभा सांसद संबित पात्रा ने माफी मांगने को लेकर बड़ा संदेश दिया है.
अदालत में माफी मांगते हैं
इस दौरान सांसद संबित पात्रा ने कहा कि वे आरएसएस और भाजपा पर माफी नहीं मांगते हैं. सांसद ने कहा कि वे यहां माफी नहीं मांगते हैं. वे अदालत में माफी मांगते हैं. यह आपका कैरेक्टर है कि आप माफी मांगते हैं, कोर्ट में मांगते हैं. भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, “गोलपोस्ट चेंज करना कोई राहुल गांधी से सीखे. राहुल गांधी ने आज सदन में कहा था कि स्टूडेंट पर शूटिंग हुई, यानी गोली चलाई गई और इसका आदेश गृहमंत्री अमित शाह ने दिया. भाजप के सभी नेताओं ने, जिनमें जितेंद्र सिंह, पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू और थोड़ी देर पहले हमारी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह स्पष्ट कर दिया कि गोली नहीं चली है.”
ये भी पढ़ें: 'संविधान, शिक्षा और भारत के भविष्य के लिए लड़े नौजवान', प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात के बाद बोले राहुल गांधी
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें