टेस्टिंग के दौरान दिखी किआ सेल्टोस हाइब्रिड, अंदर और बाहर होंगे बड़े बदलाव; जानिए कब होगी भारत में एंट्री?
Aug 07, 2026 05:54 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
किआ सेल्टोस हाइब्रिड (Kia Seltos Hybrid) की टेस्टिंग अब शुरू हो चुकी है। बता दें कि इस कार के टेस्ट म्युल को हाल ही में यूरोप के आल्प्स पहाड़ों में टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुआ है।
किआ सेल्टोस हाइब्रिड टेस्टिंग
केवल
₹26,200/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
किआ अपनी पॉपुलर एसयूवी सेल्टोस के नए अवतार पर काम कर रही है। बता दें कि किआ सेल्टोस हाइब्रिड (Kia Seltos Hybrid) की टेस्टिंग अब शुरू हो चुकी है। इस कार का टेस्ट म्युल हाल ही में यूरोप के आल्प्स पहाड़ों में टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुआ है। इस हाइब्रिड एसयूवी को इसी साल के अंत तक ग्लोबली पेश किया जा सकता है। डिजाइन के मामले में यह काफी हद तक मौजूदा सेल्टोस जैसी ही दिखती है। इसमें नए एलॉय व्हील्स और 'हाइब्रिड' का बैज दिया गया है जो इसे नॉर्मल मॉडल से अलग बनाता है। आइए जानते हैं इसके इंजन, फीचर्स और भारतीय बाजार में एंट्री के बारे में विस्तार से।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 11.6 - 16.67 लाख
₹ 7.48 - 10 लाख
₹ 6.39 - 9.15 लाख
₹ 12 - 20.99 लाख
₹ 11 - 19.3 लाख
₹ 7.54 - 14.88 लाख
कैसा होगा इसका हाइब्रिड इंजन?
यूरोपीय मार्केट में किआ सेल्टोस हाइब्रिड में पहले से ही 1.6-लीटर T-GDi पेट्रोल हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन मिलता है। इस पूरे सेटअप में 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर और 1.5kWh की लिथियम-आयन बैटरी पैक को जोड़ा गया है। यह मिलकर 141bhp की पावर और 265Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। वहीं, कुछ ग्लोबल मार्केट्स में इसमें इलेक्ट्रॉनिक ऑल-व्हील ड्राइव (e-AWD) सिस्टम भी दिया जाता है।
भारतीय मार्केट के लिए क्या है प्लान?
न्यूज वेबसाइट indiacarnews में छपी एक खबर के अनुसार, रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में आने वाली किआ सेल्टोस हाइब्रिड में कंपनी का बिल्कुल नया स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन देखने को मिल सकता है। यह नया हाइब्रिड सेटअप किया के भरोसेमंद 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन पर बेस्ड हो सकता है। खास बात यह है कि यही नया हाइब्रिड पावरट्रेन अगले साल आने वाली नेक्स्ट-जनरेशन हुंडई क्रेटा में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
जानिए कौन-से नए बदलाव होंगे
इसमें नॉर्मल मॉडल वाले सभी हाइटेक फीचर्स मिलेंगे। हाइब्रिड वर्जन होने के नाते इसमें कुछ खास तकनीक अलग से देखने को मिलेंगी। इसमें व्हीकल-टू-लोड (V2L) फंक्शनैलिटी, किया की स्मार्ट रीजेनरेटिव ब्रेकिंग 3.0, स्टे मोड और फ्रंट-माउंटेड स्पीकर जैसे अनोखे फीचर्स शामिल होंगे। ये फीचर्स इसे नॉर्मल पेट्रोल या डीजल सेल्टोस से बिल्कुल अलग और ज्यादा एडवांस बनाएंगे।
भारत में कब होगी एंट्री?
भारतीय मार्केट में किआ सेल्टोस हाइब्रिड की एंट्री में थोड़ा वक्त लगेगा। खबर है कि इसे भारत में साल 2027 के आसपास लॉन्च किया जाएगा। भारत में लॉन्च होने के बाद इसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर से होगा। इसके अलावा, यह आने वाली रेनॉल्ट डस्टर हाइब्रिड और अगली जनरेशन की हुंडई क्रेटा को भी कड़ी टक्कर देगी।

