- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Bulandshahar
- Bulandshahr NCC Training Camp | Saraswati Vidya Mandir Cadet Training
एनसीसी का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू:बुलंदशहर के सरस्वती विद्या मंदिर में कैडेट्स को मिलेगा प्रशिक्षण
प्रदुमन कौशिक | बुलंदशहर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बुलंदशहर में 41 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 137 का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को दोपहर 1 बजे कैंप कमांडेंट कर्नल लवलेश पंगाल ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि यह कैंप अव्वल दर्जे का होगा।
इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग, लीडरशिप, आपदा प्रबंधन और एनसीसी के पेपर से संबंधित सभी विषयों को कवर किया जाएगा। इसका उद्देश्य कैडेट्स को देश की सेनाओं, अर्धसैनिक बलों, विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी पदों पर भर्ती होकर सेवा देने और एक अच्छे नागरिक बनने के लिए तैयार करना है।

कैंप में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इनमें रस्साकशी, फायरिंग, स्कॉट ड्रिल, गार्ड ऑफ ऑनर, टेंट निर्माण, क्विज और डिबेट प्रतियोगिताएं शामिल हैं। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रहने वाली टीमों को कैंप के समापन के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा।
कैंप को चार मुख्य कंपनियों में बांटा गया है। ये कंपनियां अल्बर्ट एक्का कंपनी, बाना सिंह कंपनी, जोगिंदर सिंह कंपनी और होशियार सिंह कंपनी हैं।

अल्बर्ट एक्का कंपनी के कंपनी कमांडर कैप्टन यजवेंद्र कुमार हैं, जबकि ऑफिसर ममता रानी, सूबेदार गुरमीत सिंह, हवलदार कर्मवीर सिंह और हवलदार हरदीप सिंह उनके साथ रहेंगे। बाना सिंह कंपनी के कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट धर्मेंद्र कुमार हैं, जिनके साथ सूबेदार अवतार सिंह, हवलदार रमन सिंह और हवलदार देवेंद्र सिंह मौजूद रहेंगे।
जोगिंदर सिंह कंपनी में द्वितीय ऑफिसर मनोज सिंगल और आशा रानी के साथ केयरटेकर सचिन शामिल हैं। होशियार सिंह कंपनी के कमांडर लेफ्टिनेंट अवजीत कुमार सिंह हैं, जिनके साथ जीसीआई सृष्टि अग्रवाल, हवलदार भूपेंद्र यादव, हवलदार रामकिशोर और हवलदार कुलविंदर रहेंगे।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी कर्नल प्रियदर्शन चौधरी, सूबेदार मेजर धर्मवीर सिंह, समस्त पीआई स्टाफ और सभी कैडेट्स उपस्थित रहे।
.