How to Keep fresh Mint: अगर आप भी पुदीना को घर लाते हैं और अगले ही दिन वो खराब हो जाता है तो आपको पुदीना को स्टोर करने के जरूरी ट्रिक्स पता होने चाहिए. यहां हम आपको ऐसे ही कुछ फायदेमंद ट्रिक्स बता रहे हैं.

X

अब जल्दी सड़ेगा नहीं पुदीना (Photo: ITG)

अब जल्दी सड़ेगा नहीं पुदीना (Photo: ITG)

How to Keep fresh Mint: पुदीना अपनी ठंडी तासीर और बेहतरीन खुशबू के लिए जाना जाता है जिसका इस्तेमाल गर्मियों में ड्रिंक्स, रायता और चटनी का स्वाद बढ़ाने के लिए खासतौर पर किया जाता है. लेकिन इसकी सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि यह बाजार से आते ही बहुत जल्दी काला पड़ जाता है, गल जाता है या सूख जाता है. अगर आप भी पुदीने की इस जल्दी खराब होने वाली समस्या से परेशान हैं तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. आज हम आपके लिए एक ऐसा शानदार और आसान तरीका लेकर आए हैं, जिससे आपका पुदीना हफ्तों तक न गलेगा, न सड़ेगा और बिल्कुल हरा-भरा और फ्रेश रहेगा.

पुदीना को स्टोर करने के ट्रिक्स
पुदीना को स्टोर करने से पहले उसके बंडल को खोलकर पुदीना की पत्तियों को अलग कर लें. सभी खराब, पीली या गली हुई पत्तियों को छांटकर बाहर फेंक दें. पुदीने को स्टोर करने से पहले उसे बिल्कुल भी धोना नहीं है क्योंकि पत्तियों में नमी रहने से वो बहुत जल्दी सड़ने लगती हैं.

एयरटाइट कंटेनर में करें स्टोर
एक साफ और पूरी तरह सूखा एयरटाइट प्लास्टिक या कांच का डिब्बा लें. डिब्बे की तली में एक सूखा टिशू पेपर बिछा दें. अब छांटी हुई सूखी और फ्रेश पुदीने की पत्तियों को डिब्बे में एक परत में रखें. पत्तियों के ऊपर एक और सूखा टिशू पेपर रख दें, जो बची हुई नमी या हवा को सोख सके.

सम्बंधित ख़बरें

जिप-लॉक बैग या कॉटन क्लॉथ मेथड का यूज करें
अगर आप डिब्बे का उपयोग नहीं करना चाहते तो साफ और सूखी पुदीने की पत्तियों को एक सूती मलमल के कपड़े में हल्के हाथों से लपेट लें. इसके बाद इस पोटली को एक जिप-लॉक बैग में बंद करके फ्रिज में रख दें.

सही तापमान पर स्टोर करना है जरूरी
डिब्बे या जिप-लॉक बैग का ढक्कन अच्छी तरह बंद करके इसे फ्रिज के वेजिटेबल क्रिस्पर ड्रॉअर में रख दें. हर 3 से 4 दिन में डिब्बे को खोलकर चेक करें. अगर टिशू पेपर हल्का गीला या सीलन वाला लगे तो उसे बदलकर नया सूखा टिशू पेपर लगा दें. इस आसान ट्रिक से आपका पुदीना हफ्तों तक बिल्कुल ताजा और हरा बना रहेगा.

---- समाप्त ----

Live TV

aaj tak epaper in hindi