अंतरराष्ट्रीय फिनटेक मंच पर अकोला की आवाज, सांसद अनूप धोत्रे ने डिजिटल वित्त पर रखे विचार

विज्ञापन

सार

Akola MP Anoop Dhotre: अकोला के सांसद अनूप धोत्रे ने दिल्ली में आयोजित तीसरे भारत अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रौद्योगिकी महोत्सव में डिजिटल वित्त व्यवस्था के भविष्य पर विचार रखे।

akola mp anuup dhotre international fintech festival digital finance

अकोला सांसद अनूप धोत्रे- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

विस्तार

Delhi International FinTech Festival: दिल्ली में आयोजित तीसरे भारत अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रौद्योगिकी महोत्सव में अकोला के सांसद अनूप धोत्रे ने प्रमुख अतिथि के रूप में सहभागिता कर डिजिटल वित्त व्यवस्था के भविष्य पर अपने विचार रखे। दो दिवसीय इस महोत्सव में देश की आर्थिक प्रगति को गति देने वाली सुरक्षित, विश्वसनीय और विस्तारक्षम डिजिटल वित्त व्यवस्था पर मंथन किया गया। सांसद अनूप धोत्रे ने कहा कि डिजिटल तकनीक ने भारत में आर्थिक लेनदेन की तस्वीर बदल दी है।

यूपीआई जैसी व्यवस्था से महानगरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी वित्तीय व्यवहार आसान और तेज हुए हैं। अब आवश्यकता है कि देश के प्रत्येक नागरिक तक सुरक्षित, सहज और भरोसेमंद वित्तीय सेवाएं पहुंचें। उन्होंने कहा कि भारत की तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था आज विश्व के लिए उदाहरण बन रही है। देश की इस प्रगति में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों ने तकनीक आधारित विकास को नई गति दी है।

अंतरराष्ट्रीय फिनटेक महोत्सव में हुए सम्मानित

महोत्सव में गौतम अग्रवाल, माधुर देवरा, हेमंत झाजरिया, कुणाल गुहा और कर्नल सौरभ सन्याल सहित वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र के प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहे। महोत्सव में सांसद अनूप धोत्रे का मान्यवरों के हाथों सम्मान भी किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

ये भी पढ़े: सदर फ्लाईओवर के डिजाइन पर लगा ब्रेक: नितिन गडकरी की पहल रंग लाई, कलेक्टर को भेजी गई जमीन अधिग्रहण की चिट्ठी!

आयोजन को इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, भारतीय रिजर्व बैंक, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंडल का सहयोग प्राप्त हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस मंच पर सांसद अनूप धोत्रे की सहभागिता को अकोला जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Follow Navbharatlive whatsapp