Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में माल की निर्माणाधीन साइट पर तैनात गार्ड ने एक नाबालिग युवक के गोली मारी,, नाबालिग युवक का नाम समीर है. पुलिस के अनुसार, समीर अक्सर साइट पर रील बनाने के लिए आता था. गार्ड ने आज रोका तो बहस हुई जिसके बाद समीर की मौत हो गई. पुलिस ने मुख्य आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही 2 गार्ड को हिरासत में लिया है.

जानकारी के अनुसार, मामला साहिबाबाद थाना क्षेत्र का है. हिंडन पुल चौकी के अंतर्गत अर्थला क्षेत्र में स्थित अर्धनिर्मित पार्श्वनाथ बिल्डिंग परिसर में गोली चलने की सूचना पुलिस मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला सकि बिल्डिंग में तैनात गार्ड ने अपने लाइसेंसी असलहे से फायरिंग की थी. गोली एक युवक को लगी, जिसका नाम समीर है, वो अक्सर बिल्डिंग में रील बनाने के लिए जाता था, जिससे गार्ड नाराज था. दोनों के बीच विवाद भी हुआ था.

गार्ड ने युवक मारी गोली

पुलिस द्वारा तत्काल इसका संज्ञान लेते हुए घटनास्थल पर जाकर इसकी जांच की गई तो पता चला कि वहां पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड विवेक यादव के द्वारा लाइसेंसी असलहे से गोली चलाई गई थी. जो एक युवक समीर पुत्र नबी अहमद को लगी है. उपचार के दौरान एमएमजी हॉस्पिटल में उसकी मृत्यु हुई है. आरोपी ने बताया कि कुछ युवक सरिया चोरी कर रहे थे, जिन्हें डराने के लिए उसने फायरिंग की थी.

लाइसेंसी हथियार से की थी फायरिंग

मामले में सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में लिया गया है तथा लाइसेंसी हथियार को भी रिकवर किया गया है. सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ में बताया कि कुछ युवक वहां से लोहे की सरिया वगैरह चुरा रहे थे, जिनको डराने के उद्देश्य से उसके द्वारा गोली चलाई गई थी. मामले में मृतक पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त कर केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है.

अंशुमन यादव

अंशुमन यादव

अंशुमन यादव के पास पत्रकारिता की दुनिया में दो दशक का अनुभव है. ज़मीनी रिपोर्टिंग से लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ तक कवर करने में सक्षम. बरेली रुहेलखंड यूनिवर्सिटी से वर्ष 2005 में मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2009 में सहारा समय न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. लगभग छह वर्षों तक सहारा समय में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद, वर्ष 2016 में इंडिया वॉयस न्यूज़ चैनल और फिर 2017 में देशबंधु ख़बर में अपनी सेवाएं दीं. साल 2019 से देश के प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल TV9 भारतवर्ष में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत.

Read More

google button