दुनिया
क्या होर्मुज खुल जाएगा? ईरान के साथ परमाणु डील से पीछे हट सकते हैं ट्रंप, टकराव ने निकलने का तलाश रहे रास्ता: रिपोर्ट
- Edited by: अनुराग गुप्ता
- Updated Aug 9, 2026, 09:01 PM IST
US Iran Tension: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ जारी सैन्य टकराव से बाहर निकलने का रास्ता तलाश रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका तेहरान के साथ परमाणु समझौते के बजाय होर्मुज स्ट्रेट को खोलने वाले समझौते को प्राथमिकता दे सकता है।
![]()
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
US Iran Tension: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ जारी सैन्य टकराव से बाहर निकलने का रास्ता तलाश रहे हैं। फरवरी के आखिरी हफ्ते से अमेरिका और ईरान के बीच जंग छिड़ी हुई है और दोनों पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं।
ट वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका तेहरान के साथ परमाणु समझौते के बजाय होर्मुज स्ट्रेट को खोलने वाले समझौते को प्राथमिकता दे सकता है। बकौल रिपोर्ट, अगर तेहरान होर्मुज को पूरी तरह से खोल देता है तो ट्रंप प्रशासन परमाणु मुद्दे को फिलहाल किनारे रखकर जीत की घोषणा कर सकता है।
इस नतीजे पर पहुंचने के लिए ट्रंप ने कई हफ्ते तक तैयारी की और उन्होंने वरिष्ठ सहयोगियों को बताया कि वह तेहरान के साथ फॉर्मल न्यूक्लियर एग्रीमेंट किए बिना पीछे हट सकते हैं। हालांकि, ईरान ने होर्मुज में जहाजों की आवाजाही बहाल करने के बदले कई बड़ी मांगें रख दी हैं।
ईरान की ओर से अरबों डॉलर के भुगतान, अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी खत्म करने, क्षेत्र से अमेरिकी सैनिकों की पूरी वापसी और अन्य अहम रियायतों की मांग की जा रही है। इन शर्तों ने अमेरिका के लिए कूटनीतिक समाधान की गुंजाइश को और सीमित कर दिया है।
ईरान ने रखी बड़ी शर्त
ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव 'मोहम्मद बाकर जोलघद्र' ने भी होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने के लिए कई शर्तें रखी हैं। ईरानी सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, उन्होंने अमेरिका से युद्ध स्थायी रूप से खत्म करने, नौसैनिक नाकाबंदी हटाने, अमेरिकी सैन्य बलों को क्षेत्र से वापस बुलाने और सभी प्रतिबंध समाप्त करने की मांग की है।
इसके अतिरिक्त, तेहरान ने फ्रीज किए गए वित्तीय संसाधनों को जारी करने, मुआवजा और ईरान के खिलाफ अमेरिकी धमकियों तथा सैन्य कार्रवाइयां बंद करने की मांग की। साथ ही, सहयोगी क्षेत्रीय समूहों के खिलाफ कार्रवाई रोकने की भी शर्त रखी गई।
UAE के जहाज पर हमला
बीते दिनों, यूएई ने दावा किया था कि होर्मुज से गुजरते समय ईरान ने अबू धावी के एक टैंकर को निशाना बनाया। यूएई के विदेश मंत्रालय मुताबिक, जब वाणिज्यिक जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहा था, उसी वक्त ईरान ने उस पर हमला किया। यूएई ने दावा किया कि ईरान ने जहाजों पर जारी हमलों के तहत इस पोत पर मिसाइल दागी। हालांकि, इस हमले में जहाज में सवार क्रू के हताहत होने की सूचना नहीं है।
![]()
अनुराग गुप्ताauthor
अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- World
End of Article