यात्रा

श्रावण स्पेशल रामेश्वरम-मदुरै पैकेज, भगवान शिव के दर्शन के साथ घूमिए दक्षिण भारत

  • Authored by: प्रभात शर्मा
  • Updated Aug 10, 2026, 06:00 AM IST

Shravan Special Tour Package: शिवभक्तों के लिए ये श्रावण यात्रा बेहद खास होने वाली है। रामेश्वरम-मदुरै पैकेज में क्या-क्या देखने को मिलेगा यहां डिटेल में इसकी जानकारी दी गई है।

Image

श्रावण स्पेशल पैकेज

Shravan Special Tour Package: अगर आप इस सावन भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, तो ये टूर पैकेज आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। 3 दिन की ये ट्रिप रहने वाली है जिसमें आपको प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर, रामनाथस्वामी मंदिर, धनुषकोडी और पंचमुखी हनुमान मंदिर के दर्शन करने का मौका मिलेगा। इस यात्रा में धार्मिक दर्शन के साथ दक्षिण भारत की खूबसूरती भी देखने को मिलेगी। 14 या फिर 21 अगस्त के लिए आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

मदुरै पहुंचकर मीनाक्षी मंदिर के दर्शन

यात्रा की शुरुआत मदुरै से होगी। पहले दिन दोपहर करीब 3:25 बजे मदुरै एयरपोर्ट पहुंचना होगा। एयरपोर्ट से आपको होटल ले जाया जाएगा, जहां चेक-इन करने के बाद आप कुछ देर आराम कर सकते हैं और तरोताजा हो सकते हैं। शाम के समय आपको प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। मदुरै का यह मंदिर अपनी भव्य वास्तुकला और धार्मिक महत्व के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहां दर्शन करने के बाद आप वापस होटल लौटेंगे। रात में होटल में डिनर होगा और यहीं रात में ठहरने की व्यवस्था रहेगी।

मदुरै से रामेश्वरम की यात्रा

दूसरे दिन सुबह नाश्ता करने के बाद होटल से चेक-आउट करना होगा। इसके बाद सड़क मार्ग से रामेश्वरम के लिए रवाना होंगे। रास्ते में दक्षिण भारत के खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। रामेश्वरम पहुंचने के बाद होटल में चेक-इन किया जाएगा। थोड़ी देर आराम करने के बाद आपको धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। सबसे पहले रामनाथस्वामी मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए जाएंगे। यह मंदिर देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में शामिल है और सावन के महीने में यहां दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है। इसके बाद यात्रा में धनुषकोडी और पंचमुखी हनुमान मंदिर भी शामिल हैं। धनुषकोडी समुद्र और धार्मिक मान्यताओं के कारण पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है। दर्शन और घूमने के बाद शाम को होटल वापस लौटेंगे। रात में डिनर के बाद रामेश्वरम के होटल में ठहरने की व्यवस्था रहेगी।

रामेश्वरम से मदुरै वापसी

यात्रा के तीसरे और आखिरी दिन सुबह नाश्ता करने के बाद होटल से चेक-आउट करना होगा। इसके बाद आपको सड़क मार्ग से वापस मदुरै ले जाया जाएगा। मदुरै पहुंचने के बाद आपको एयरपोर्ट के लिए ट्रांसफर किया जाएगा। यहां से आपकी वापसी की फ्लाइट रात 8:50 बजे निर्धारित है। इस तरह तीन दिन की यह धार्मिक यात्रा रामेश्वरम और मदुरै के प्रमुख मंदिरों के दर्शन के साथ पूरी होगी।

खर्चा और बुकिंग से रिलेटेड जानकारी

सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 33,910 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 26,900 और 26,000 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया- 23,300 रुपए है। इस पैकेज का कोड- WMA88 है। आईआरसीटसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर- 8287931886 पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma

प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Travel

End of Article