
अक्षय कुमार और राजेश खन्ना
Akshay Kumar To Play Rajesh Khanna Role: निर्देशक नीरज पांडे लेजेंड्री संगीतकार आरडी बर्मन की बायोपिक बना रहे हैं. इस बायोपिक में आरडी बर्मन का किरदार फरहान अख्तर निभाने वाले हैं. पिछले हफ्ते एक रिपोर्ट में पता चला था कि आरडी बर्मन की इस बायोपिक में अक्षय कुमार भी अहम रोल निभाने वाले हैं. अब इस खबर को और भी मजबूती मिल गई है. कहा जा रहा है कि फिल्म में अक्षय का एक्सटेंडेट कैमियो होगा. वो इस बायोपिक में अपने ससुर और सुपरस्टार राजेश खन्ना का रोल निभाते नज़र आएंगे.
बॉलीवुड हंगामा ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया है कि अक्षय कुमार ने राजेश खन्ना का रोल निभाने के लिए फिल्म साइन कर ली है. सोर्स ने बताया, “राजेश खन्ना और आरडी बर्मन की जुगलबंदी खास थी, और मेकर्स इसे बड़े पर्दे पर फिर से दिखाने वाले हैं. और इस रोल के लिए अक्षय कुमार ही सबसे अच्छी च्वाइस हैं, क्योंकि ट्विंकल खन्ना और डिंपल कपाड़िया के साथ उनके पारिवारिक संबंध हैं.”
राजेश खन्ना के बड़े फैन रहे हैं अक्षय
रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से ये भी बताया गया है कि अक्षय अपने ससुर का किरदार निभाने को लेकर काफी उत्साहित हैं. सोर्स ने बताया, “अक्षय राजेश खन्ना के बड़े फैन रहे हैं, और गुज़रे जमाने के सुपरस्टार को वो काफी पसंद करते थे. वो उनके ससुर भी बने. उन्होंने फिल्म की शूटिंग के लिए 10 दिन दे दिए हैं. फिल्म की शूटिंग अक्टूर 2026 में शुरू होने वाली है.”
फरहान एक्टर भी और प्रोड्यूसर भी
आरडी बर्मन (राहुल देव बर्मन) की बायोपिक को लेकर लंबे वक्त से चर्चा रही है. हालांकि फाइनली निर्देशक नीरज पांडे इसे अक्टूबर में फ्लोर पर ले जाने वाले हैं. फरहान अख्तर फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं. साथ ही उनका और रितेश सिधवानी का प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट इसे प्रोड्यूस भी कर रहा है. क्योंकि ये फिल्म आरडी बर्मन की कहानी कहेगी, ऐसे में फिल्म में उस दौर के कई कलाकारों को भी दिखाया जाएगा. यही वजह है कि अभी इसमें और भी कलाकार कास्ट किए जाने हैं.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.
Read More