रेवाड़ी में सरकारी कॉलेज के नए भवन का शिलान्यास:सड़क और चारदीवारी का उद्घाटन; विधायक बोले- युवाओं को उच्च शिक्षा में मिलेगी मदद

रेवाड़ी10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
लिसाना गांव में प्रस्तावित ब्वॉयज कॉलेज भवन का भूमि पूजन करते विधायक एवं अन्य। - Dainik Bhaskar

लिसाना गांव में प्रस्तावित ब्वॉयज कॉलेज भवन का भूमि पूजन करते विधायक एवं अन्य।

रेवाड़ी में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सोमवार को लिसाना गांव में प्रस्तावित सरकारी कॉलेज भवन का शिलान्यास किया। नए भवन के निर्माण पर करीब 7 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा करीब 35 लाख रुपए की लागत से तैयार सड़क और 10 लाख रुपए की लागत से मंदिर-जोहड़ की चारदीवारी के कार्य का भी उद्घाटन किया गया।

कॉलेज के लिए लिसाना गांव में 8 एकड़ जमीन निर्धारित की गई है। वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री की ओर से कॉलेज को लेकर घोषणा की गई थी। इसके बाद वर्ष 2016 से यहां कक्षाएं लगाई जा रही हैं। फिलहाल कॉलेज की कक्षाएं रेवाड़ी शहर स्थित बॉयज स्कूल के कमरों में संचालित हो रही हैं। नए भवन के निर्माण के बाद विद्यार्थियों को कॉलेज परिसर में शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

कॉलेज की मैप देखते विधायक।

कॉलेज की मैप देखते विधायक।

शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़े तीन कार्य

विधायक ने कहा कि लंबे समय से कॉलेज के नए भवन की मांग की जा रही थी। भवन निर्माण से क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही 35 लाख रुपए की लागत से बनी सड़क का उद्घाटन और 10 लाख रुपए की लागत से मंदिर-जोहड़ की चारदीवारी के कार्य का उद्घाटन किया गया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, सड़क और ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। विधायक ने बताया कि कॉलेज भवन का निर्माण पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को नियमित परिसर में पढ़ाई की सुविधा मिल सकेगी।

.

खबरें और भी हैं...

  • रेवाड़ी में नशा तस्करों-जुआरियों समेत 10 आरोपी गिरफ्तार: ऑपरेशन ट्रैक डाउन का असर; गांजा, स्मैक और शराब बरामद

    ऑपरेशन ट्रैक डाउन का असर; गांजा, स्मैक और शराब बरामद|रेवाड़ी,Rewari - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 10 मिनट लेट पहुंचने पर इंजीनियर को हॉकी-डंडों से पीटा,VIDEO: रेवाड़ी में 3 युवकों ने बीच सड़क पर घेरा, कार भी तोड़ी; बोले-देखो भाइयों, कहकर मारते है

    रेवाड़ी में 3 युवकों ने बीच सड़क पर घेरा, कार भी तोड़ी; बोले-देखो भाइयों, कहकर मारते है|रेवाड़ी,Rewari - Dainik Bhaskar0:44
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रेवाड़ी में मकान से कैश और जेवर चोरी, VIDEO: बुआ की 13वीं में मुंबई गया था मालिक; ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर

    बुआ की 13वीं में मुंबई गया था मालिक; ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर|रेवाड़ी,Rewari - Dainik Bhaskar0:25
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रेवाड़ी में पुलिस पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार: 8 साल से फरार था, लूट-गोतस्करी सहित 10 मामले पहले से दर्ज

    8 साल से फरार था, लूट-गोतस्करी सहित 10 मामले पहले से दर्ज|बावल,Bawal - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर