डिजिटल इंडिया ने कैसे बदली आम आदमी की जिंदगी? जानें भारत में आए कितने बदलाव
सिमरन सिंह
Digital India के 11 साल पूरे
बैंक की लाइन से लेकर टोल प्लाजा तक, टेक्नोलॉजी ने बदल दी आम आदमी की जिंदगी। जानिए डिजिटल इंडिया ने रोजमर्रा के जीवन को कैसे आसान बनाया।
Digital India | Source. Pinterest
डिजिटल इंडिया की शुरुआत
1 जुलाई 2015 को यह पहल शुरू हुई थी, जिसमें डिजिटल इंडिया का मकसद सरकारी सेवाओं और जरूरी सुविधाओं को डिजिटल बनाकर लोगों तक आसान पहुंच देना था। वहीं 11 साल में इसका असर बैंकिंग, पेमेंट, दस्तावेज, सरकारी सेवाओं और इंटरनेट कनेक्टिविटी तक दिखाई दिया है।
Digital India | Source. Pinterest
बैंकिंग हुई मोबाइल वाली
पैसे ट्रांसफर करने से लेकर बैलेंस चेक करने और FD खुलवाने तक, कई बैंकिंग काम मोबाइल से हो जाते हैं। भारत आज दुनिया के करीब 50% रियल-टाइम डिजिटल पेमेंट को संभालता है।
Banking | Source. Pinterest
DigiLocker ने संभाले दस्तावेज
आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, मार्कशीट और दूसरे जरूरी दस्तावेज अब DigiLocker में डिजिटल रूप से सुरक्षित रखे जा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर इन्हें मोबाइल से एक्सेस करना आसान है।
DigiLocker | Source. Pinterest
FASTag ने बचाया समय
FASTag ने टोल भुगतान को काफी आसान बना दिया है। गाड़ियों को टोल पर लंबे समय तक रुकने की जरूरत कम हुई है। इससे समय के साथ ईंधन की खपत में भी बचत होती है।
FASTag | Source. Pinterest
UPI ने बदल दिया पेमेंट
UPI ने डिजिटल पेमेंट को घर-घर पहुंचा दिया है। PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे प्लेटफॉर्म्स से सब्जी वाले से लेकर बड़े मॉल तक आसानी से भुगतान किया जा सकता है।
UPI | Source. Pinterest
सरकारी काम हुए आसान
पासपोर्ट, इंश्योरेंस और कई सरकारी सेवाओं के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म और Common Service Centres (CSCs) मददगार बने हैं। गांवों में भी लोगों को कई सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिल रही हैं।
Passport | Source. Pinterest
गांवों तक पहुंचा इंटरनेट
भारतनेट के जरिए गांवों और ग्राम पंचायतों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं की पहुंच ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी है।
Internet In Village | Source. Pinterest
डिजिटल इंडिया का बड़ा असर
मार्च 2026 तक भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 109.27 करोड़ से ज्यादा पहुंच चुकी थी। जून 2026 तक करीब 2.21 लाख ग्राम पंचायतें भारतनेट के तहत सेवा के लिए तैयार हो चुकी थीं।
Digital India | Source. Pinterest
डिजिटल इंडिया का सफर जारी
डिजिटल इंडिया ने बैंकिंग, पेमेंट, दस्तावेज, टोल और सरकारी सेवाओं को आम लोगों के लिए ज्यादा आसान बनाया है। आने वाले वर्षों में बेहतर इंटरनेट और नई डिजिटल सेवाओं के साथ यह बदलाव और तेज होने की उम्मीद है।
Digital India | Source. Pinterest
E20 से परेशान? EO Finder ऐप से खोजें शुद्ध पेट्रोल, जानें घर बैठे सारी जानकारी
E20
Swipe Up