पुलिस के हत्थे चढ़े लूट और धोखाधड़ी के मामलों में फरार चल रहे दो आरोपी, कड़कड़डूमा कोर्ट के पास से किया गिरफ्तार

Delhi News: लूट और धोखाधड़ी के मामलों में दिल्ली पुलिस का एक्शन जारी है. दिल्ली पुलिस ने ऐसे ही मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरप्तार किया है. इनमें एक महिला आरोपी भी शामिल है.

Published bySuhel Khan

Delhi News: लूट और धोखाधड़ी के मामलों में दिल्ली पुलिस का एक्शन जारी है. दिल्ली पुलिस ने ऐसे ही मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरप्तार किया है. इनमें एक महिला आरोपी भी शामिल है.

author-image

New Update

Delhi Police  action

लूट और धोखाधड़ी के मामलों में फरार दो घोषित अपराधी गिरफ्तार, कोर्ट से बचकर चल रहे थे

Delhi News: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट एंटी-नारकोटिक्स सेल ने फरार घोषित अपराधियों (Proclaimed Offenders) के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित दो घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनमें लूट और आर्म्स एक्ट के मामले में फरार आकाश उर्फ गोलू तथा धोखाधड़ी के मामले में घोषित अपराधी कांति देवी शामिल हैं.

पुलिस के मुताबिक, घोषित अपराधियों और जिला बदर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इसी क्रम में एंटी-नारकोटिक्स सेल की टीम ने स्थानीय खुफिया सूचना (Local Intelligence) और लगातार मैनुअल सर्विलांस के आधार पर दोनों आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया.

लूट और आर्म्स एक्ट मामले का आरोपी दबोचा

पुलिस ने बताया कि 10 जुलाई को सूचना मिली थी कि घोषित अपराधी आकाश उर्फ गोलू कड़कड़डूमा कोर्ट (KKD Court) के आसपास मौजूद है. सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

जांच में पता चला कि गाजियाबाद के लोनी निवासी करीब 30 वर्षीय आकाश को 15 अप्रैल 2026 को कड़कड़डूमा कोर्ट ने थाना करावल नगर में दर्ज लूट और आर्म्स एक्ट के मामले में घोषित अपराधी घोषित किया था. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले पहले से दर्ज हैं.

धोखाधड़ी मामले में महिला घोषित अपराधी भी गिरफ्तार

इसी दिन पुलिस को दूसरी सूचना मिली कि घोषित अपराधी कांति देवी (55 वर्ष) सोनिया विहार इलाके में मौजूद है. इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार कांति देवी को तीस हजारी कोर्ट ने थाना कश्मीरी गेट में दर्ज धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज से जुड़े मामले में 30 मई 2026 को घोषित अपराधी घोषित किया था. वह लंबे समय से अदालत की कार्यवाही से बच रही थी.

ये भी पढ़ें: Delhi News: E-20 पेट्रोल पर AAP का सवाल, अरविंद केजरीवाल ने लोगों से बातचीत कर जाना अनुभव

लगातार जारी है दिल्ली पुलिस का अभियान

दिल्ली पुलिस का कहना है कि घोषित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा. पुलिस का उद्देश्य फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में लाना है. दोनों आरोपियों को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: IFSO का बड़ा एक्शन: वेबसाइट के जरिए बिक रहे थे फर्जी आधार, पैन और वोटर कार्ड, 2 आरोपी गिरफ्तार