जैसलमेर जिले मोहनगढ़ के पीटीएम थाना क्षेत्र स्थित 192 आरडी गांव में रविवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां अपने खेत पर ट्रांसफार्मर से घर की बिजली का कनेक्शन जोड़ रहे व्यापारी अचलाराम पोटलिया अचानक तेज करंट की चपेट में आ गए।

.

करंट इतना जोरदार था कि वे मौके पर ही बुरी तरह झुलस गए और उनकी जान चली गई। हादसे के वक्त चीख-पुकार सुनकर घर के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत मोहनगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके और पीड़ित परिवार में गहरा शोक फैल गया है।

मोहनगढ़ के CHC लाए परिजन,मगर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मोहनगढ़ के CHC लाए परिजन,मगर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खेत में आया करंट

मिली जानकारी के अनुसार, अचलाराम पोटलिया (52), 192 आरडी नहरी इलाके में अपने खेत पर ट्रांसफार्मर से घर की बिजली का कनेक्शन जोड़ रहे थे। अचानक उस समय किसी खुले वायर से उनका हाथ चिपक गया। व्यापारी अचलाराम पोटलिया अचानक तेज करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही गिर गए। उनकी चीख सुनकर घरवाले जागे और दौड़कर पहुंचे।

करंट इतना जोरदार था कि वे मौके पर ही बुरी तरह झुलस गए और उनकी जान चली गई। हादसे के वक्त चीख-पुकार सुनकर घर के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत मोहनगढ़ के CHC ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। लाए परिजन , मगर

मृतक मूल रूप से बाड़मेर जिले के खारा गांव के निवासी थे और हाल में 192 आरडी मोहनगढ़ में रह रहे थे। अचलाराम पीटीएम क्षेत्र में किराना, आढ़त और खेती से जुड़ी दवाइयों (पेस्टीसाइड) का कारोबार करते थे। जैसे ही हादसे की खबर उनके परिचितों और रिश्तेदारों को मिली, बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचने लगे।

पुलिस ने CHC में शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने CHC में शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

खेत में रहते थे परिवार समेत

गौरतलब है कि अचलाराम पोटलिया बाड़मेर के मूल निवासी है मगर लम्बे समय से मोहनगढ़ थाना इलाके में ही रहते थे। उनका बढ़िया कारोबार यहां चल रहा था और खेत भी था। उनके दोनों लड़के हेमाराम ओर रमेश पिता के साथ काम में करते है और खेती भी करते है।

पुलिस ने शुरू की जांच, शव परिजनों को सौंपा

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी जुटाई और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अस्पताल में जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करवाने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया, जिसे वे अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ ले गए।

वीडियो,कंटेंट- गजेंद्र सोनी मोहनगढ़