राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई:आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है मामला; इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट सोमवार को राहुल गांधी की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है।

हाईकोर्ट ने सीबीआई और ईडी को राहुल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया था। याचिका की सुनवाई चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी।

हाईकोर्ट ने CBI से मांगा था नया हलफनामा

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 20 जुलाई को सीबीआई के जवाब पर असंतोष जताया था। कोर्ट ने एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी को जांच की अब तक की स्थिति बताते हुए नया हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया था।

हाईकोर्ट ने कहा था कि सीबीआई का पहले दाखिल किया गया हलफनामा उसके पुराने आदेश के मुताबिक नहीं था। कोर्ट ने अगली सुनवाई से पहले सीबीआई के नई दिल्ली के एंटी करप्शन हेडक्वार्टर के संबंधित जोन के जॉइंट डायरेक्टर को व्यक्तिगत रूप से नया हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया था।

भाजपा कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर ने याचिका दाखिल किया

कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाया था। उन्होंने CBI और ED से इसकी जांच कराने की मांग की थी। इसके बाद कोर्ट ने आरोपों के वेरिफिकेशन के आदेश दिए थे। इस मामले में CBI विग्नेश शिशिर से पूछताछ भी कर चुकी है।

फोटो याचिकाकर्ता विग्नेश शिशिर की है। इस मामले में CBI ने शिशिर से 12 अगस्त को 7 घंटे पूछताछ की थी।

फोटो याचिकाकर्ता विग्नेश शिशिर की है। इस मामले में CBI ने शिशिर से 12 अगस्त को 7 घंटे पूछताछ की थी।

कोर्ट में 6 मई को पहली बार सुनवाई हुई थी

कोर्ट में 6 मई को पहली बार सुनवाई हुई थी। कोर्ट से एजेंसियों ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा था। फिर 6 दिन बाद कोर्ट में सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने CBI और ED का पक्ष सुना। फिर अपने आदेश में कहा- अगर याचिकाकर्ता की शिकायत मिली है, तो उसमें लगाए गए आरोपों का कानून के अनुसार वेरिफिकेशन किया जाए।

---------------

ये खबर भी पढ़ें…

राहुल बोले-सरकार के खिलाफ खड़े होने वालों की तारीफ हो:कहा- छात्रों के साथ बदसलूकी, गाली-गलौज और हिंसा हुई; प्रदर्शनकारियों से बातचीत का Video शेयर किया

राहुन ने 5 अगस्त को 6 जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की थी।

राहुन ने 5 अगस्त को 6 जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की थी।

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि सरकार की हिंसा के खिलाफ मजबूती से खड़े रहने वाले भारत के युवाओं का साहस सराहनीय है। पूरी खबर पढ़ें…

.

खबरें और भी हैं...

  • सुप्रीम कोर्ट में आज कावेरी जल विवाद याचिका पर सुनवाई: तमिलनाडु ने 3 अगस्त को याचिका दायर की थी; कर्नाटक से पानी छोड़ने की मांग की

    तमिलनाडु ने 3 अगस्त को याचिका दायर की थी; कर्नाटक से पानी छोड़ने की मांग की|देश,National - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर अपडेट्स: विशाखापत्तनम का पुराना एयरपोर्ट बंद, 150 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट; नए अल्लूरी सीताराम राजू एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू

    विशाखापत्तनम का पुराना एयरपोर्ट बंद, 150 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट; नए अल्लूरी सीताराम राजू एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू|देश,National - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • महबूबा मुफ्ती बोली- मैं भी दिमागी नक्सल: आर्टिकल 370 को सपोर्ट करती हूं; रिजिजू ने कहा था- दिमागी नक्सली वही जो संविधान को नहीं मानते

    आर्टिकल 370 को सपोर्ट करती हूं; रिजिजू ने कहा था- दिमागी नक्सली वही जो संविधान को नहीं मानते|देश,National - Dainik Bhaskar0:49
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बंदूक तलाशने पहुंची पुलिस, ड्राइवर के घर 3 करोड़ मिले: सागर में नोट गिनने मशीन मंगानी पड़ी; परिजन बोले- PWD इंजीनियर की रकम

    0:39
    • कॉपी लिंक

    शेयर