ट्रंप का गाजा प्लान फेल! इजरायल और हमास में होगा 'महायुद्ध'? डील के लिए राष्ट्रपति ने दामाद कुशनर को भेजा था मिस्र

Gaza Peace Plan: ट्रंप का इजरायल और हमास के बीच ट्रंप का गाजा प्लान बुरी तरफ से फेल हो गया है. ट्रंप ने दोनों नेताओं से बातचीत के लिए अपने दामाद कुशनर को भेजा था. मिस्र बैठक में गाजा प्लान फेल गया.

Gaza Peace Plan: ट्रंप का इजरायल और हमास के बीच ट्रंप का गाजा प्लान बुरी तरफ से फेल हो गया है. ट्रंप ने दोनों नेताओं से बातचीत के लिए अपने दामाद कुशनर को भेजा था. मिस्र बैठक में गाजा प्लान फेल गया.

author-image

New Update

Trumps Gaza Plan

Trumps Gaza Plan Photograph: (रॉयटर्स)

Gaza Peace Plan: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को बड़ा झटका लगा है. इजरायल और हमास के बीच ट्रंप का गाजा प्लान बुरी तरफ से फेल हो गया है. ट्रंप ने दोनों नेताओं से बातचीत के लिए अपने दामाद कुशनर को भेजा था. मिस्र बैठक में गाजा प्लान फेल गया. ट्रंप काफी समय से दोनों के बीच शांति से गाजा पीस प्लान लागू करवाने का प्लान कर रहे थे.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत और उनके दामाद जारेड कुशनर ने गाजा योजना को लेकर इजरायल और हमास के नेताओं के साथ दो दिनों तक बातचीत की, लेकिन इसमें कोई सफलता नहीं मिल सकी. दोनों पक्ष अपनी-अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं, जिससे गतिरोध अभी भी बना हुआ है.  कुशनर ने पहले मिस्र में हमास के राजनीतिक नेता से मुलाकात की और इसके बाद इजरायल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत की. इन बैठकों का मकसद ट्रंप की गाजा योजना को आगे बढ़ाने और युद्ध को लेकर जारी संकट का रास्ता निकालना था.

यह भी पढ़ें: अमेरिका के साथ शांति समझौता 'सम्मान और ताकत' के साथ आगे बढ़ा, ईरानी राष्ट्रपति ने किया MoU का बचाव

महायुद्ध का बढ़ गया खतरा 

इजरायल और हमास के बीच अमेरिकी 15-सूत्रीय गाजा शांति प्लान पर सहमति नहीं बन पाई है. इजरायल हमास के पूरी तरह निरस्त्रीकरण तक सैन्य कार्रवाई जारी रखने की बात कह रहा है, जबकि हमास पहले इजरायली हमले रोकने और सेना वापस बुलाने की मांग कर रहा है. अमेरिकी दूत जारेड कुशनर की हालिया बातचीत भी बेनतीजा रह. ऐसे में गाजा में जारी छिटपुट हवाई और ड्रोन हमलों के बीच संघर्ष के फिर बड़े युद्ध में बदलने का खतरा बढ़ गया है. इजरायल के गाजा में हमले जारी हैं और वह कुछ इलाकों पर अपना कब्जा बढ़ा रहा है. वहीं, हमास हथियार डालने को तैयार नहीं है. ऐसे में बातचीत के बावजूद फिलहाल युद्धविराम या किसी समझौते की उम्मीद नजर नहीं आ रही है. 

ट्रंप ने किया था सहमत होने का दावा

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें