शहर के निधि चौक से रेलवे स्टेशन के साथ अब रेलवे स्टेशन महावीर मंदिर से एनएच 527 ए पर गुमटी संख्या 13 तक जाने वाली पथ को भी चौड़ीकरण करने के साथ फोरलेन बनाने का पथ निर्माण विभाग को स्वीकृति मिल गई है।
.
जिसके निर्माण को लेकर इस सड़क में रेलवे की ओर से एनओसी की मांग को लेकर विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू किया गया है। इस दौरान लंबे समय से जर्जर व क्षतिग्रस्त सड़क की चौड़ीकरण के साथ फोरलेन बन जाने से सड़कों पर जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। इन सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर सड़क के आसपास लगी अतिक्रमण को हटाने को लेकर विभाग की ओर से कार्रवाई शुरू किया जाएगा, इसको लेकर पथ निर्माण विभाग के अधिकारी प्रक्रिया में जुट गए है। मालूम हो कि इस संबंध में ज़िला स्तर से डीएम की ओर से मंडल रेल प्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर को पत्र लिखा गया है। इस दौरान पथ निर्माण विभाग की ओर से मधुबनी - पंडौल सकरी पथ निधि चौक से रेलवे स्टेशन महावीर मंदिर तक 4 लेन निर्माण कार्य की प्रक्रिया के साथ कार्यपालक अभियंता की ओर से प्रासंगिक पत्र के माध्यम से अनुरोध किया गया कि मधुबनी शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु निधि चौक से स्टेशन महावीर मंदिर तक सड़क के चौड़ीकरण के साथ ही रेलवे स्टेशन महावीर मंदिर से लेकर एनएच 527 ए पर अवस्थित गुमटी संख्या 13 तक जाने वाली सड़क जिसकी कुल लंबाई 750 मीटर है व उसकी स्थिति काफी जीर्ण शीर्ण बनी हुई है। जिसका चौड़ीकरण व निर्माण करना लाभकारी होगा। जिसके बाद शहर के निधि चौक से लेकर रेलवे स्टेशन महावीर मंदिर व महावीर मंदिर से लेकर रेलवे गुमटी संख्या 13 तक सड़क की चौड़ीकरण व फ़ॉरलेन निर्माण के बाद शहर की सड़कों से जाम की समस्या से काफी राहत मिलेगी।
मालूम हो कि शहर के निधि चौक से लेकर रेलवे स्टेशन व रेलवे गुमटी संख्या 13 सहित रेलवे स्टेशन से शंकर चौक सहित अन्य मुख्य सड़क सहित बाईपास सड़कों में सड़क के दोनों साइड अतिक्रमण होने के कारण प्रतिदिन लोगों को जाम के जाम से होकर गुजरना पड़ रहा है। ट्रैफिक पुलिस व परिवहन विभाग की ओर से लगातार प्रयास के बावजूद भी अतिक्रमणकारियों का सड़क पर कब्जा जारी है, शहर के निधि चौक, कोतवाली चौक, अस्पताल चौक, जलधारी चौक, कचहरी रोड, थाना चौक, बाटा चौक, स्टेशन चौक, गंगासागर चौक, तिलक चौक, शंकर चौक सहित अन्य सभी चौक चौराहों पर सड़क अतिक्रमण कर दुकान लगाने व सड़क पर कब्जा करने के कारण सड़क की चौड़ाई कम होने से प्रतिदिन वाहन चालक जाम में फंसकर परेशान होते रहते हैं, बाबजूद अबतक जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने को लेकर ठोस पहल नहीं किया गया है, मालूम हो कि इस बीच शहर के निधि चौक से स्टेशन रोड महावीर मंदिर होते हुए गुमटी संख्या 13 तक फ़ॉरलेन के निर्माण से शहर वासियों को काफी हद तक शहर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। वही, इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के अस्सिटेंट इंजीनियर राणा ब्रजेश ने बताया कि निधि चौक से लेकर रेलवे स्टेशन महावीर मंदिर तक निर्माण कार्य में वन विभाग की ओर से एनओसी नही मिलने के कारण निर्माण कार्य में विलंब हो रही है, वही इस दौरान रेलवे स्टेशन महावीर मंदिर से रेलवे गुमटी संख्या 13 तक जाने वाली सड़क का रेलवे मंडल समस्तीपुर की ओर से एनओसी मिलने के साथ ही चौड़ीकरण व सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।