खेसारी लाल ने गोविंदा और सुनीता की बिखरी शादी का उड़ाया मजाक! बोले- 'मुझे डरने की जरूरत नहीं है, मेरी वाली बेचारी...'
Khesari lal comment on Govinda-Sunita Ahuja: सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव का एक वीडियो बहुत से तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी का कथित तौर पर मजाक उड़ाते हुए नजर आए.
Khesari lal comment on Govinda-Sunita Ahuja: सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव का एक वीडियो बहुत से तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी का कथित तौर पर मजाक उड़ाते हुए नजर आए.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/18/khesari-lal-yadav-1-2026-08-18-15-41-51.png)
Khesari lal comment on Govinda-Sunita Ahuja: भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में आए गए हैं. जिसमें वह गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिलेशन और बिखरी शादी का कथित तौर पर मजाक उड़ाते हुए नजर आए. दरअसल, एक इवेंट के दौरान एक्टर ने गोविंदा को लेकर ऐसा कमेंट किया, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह का रिएक्शन दे रहे हैं. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कहा है.
खेसारी ने गोविंदा का नाम लेकर किया मजाक
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप में खेसारी लाल यादव एक महिला से बातचीत करते दिखाई दिए. बातचीत के दौरान दोनों गोविंदा के अफेयर और शादीशुदा लाइफ को लेकर बात करते नजर आए. इसी दौरान खेसारी ने गोविंदा का नाम लेकर लेकर कहा, 'गोविंदा जी को देख रही हैं ना?' इतना कहने के बाद वह जोर-जोर हंसने लगे. उनकी बात सुनकर महिला ने भी हंसी ठहाके लगाते हुए कहा, 'सबकी बीवी में आजकल पावर आ रही है.' इस पर खेसारी ने अपनी पत्नी का जिक्र करते हुए जवाब दिया, 'मुझे डरने की जरूरत नहीं है. मेरी वाली बेचारी को सब कुछ पता है.' महिला ने भी कहा, 'मुझे भी सब पता है.' इसके बाद दोनों हंसी के ठहाके लगाने लगे. सोशल मीडिया यूजर्स को उनका ये बिहेवियर पसंद नहीं आया.
गोविंदा और सुनीता के बीच क्या विवाद चल रहा है?
दरअसल, पिछले कुछ समय से गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी में उथल पुथल मची हुई है. सोशल मीडिया पर भी दोनों की पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. जहां गोविंदा आमतौर पर अपनी शादी और निजी रिश्ते को लेकर पब्लिक में ज्यादा बात करने से बचते हैं, वहीं सुनीता आहूजा कई मौकों पर अपने पति की आलोचना करती हुई दिखाई. सुनीता आहूजा का मानना है कि गोविंदा का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है. जिसकी वजह से दोनों की शादीशुदा लाइफ में परेशानी देखने को मिल रही है.
सुनीता आहूजा के बयानों से भी बढ़ी थीं चर्चाएं
सुनीता आहूजा ने कई बार अपने पति गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर नाराजगी जाहिर की है. वह अपने बयानों में गोविंदा के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर भी सवाल उठाती हुई नजर आती हैं. हालांकि, इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि गोविंदा का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है.
ये भी पढ़ें: शाहरुख खान के बंगले में घुसे 8 फीट लंबे दो सांप, 'मन्नत' की सीढ़ियों के नीचे से इस तरह किया रेस्क्यू: Video
कोमल संग अफेयर को लेकर दी थी सफाई
वहीं, सुनीता आहूजा ने एक पुराने इंटरव्यू में भी 'कोमल' नाम का जिक्र किया था. इसको लेकर गोविंदा ने न्यूज एजेंसी एएनआई संग बातचीत में कोमल को लेकर कहा था कि वह उनके बेहद आभारी हैं. बिना वजह विवादों में घसीटे जाने के बावजूद उन्होंने किसी के खिलाफ कोई गलत बात नहीं कही. ऐसे में जब गोविंदा के अफेयर की खबरें उड़ने लगी तो रानी स्वर्णकार का पूरा नाम कोमल रानी स्वर्णकार कहा जाने लगा. पैपराजी से बातचीत में एक्टर ने कहा था, 'मैम का नाम रानी स्वर्णकार (Rani Swarnkar) है. यही नाम से उन्हें बुलाया जाए.' वहीं, अब देखना दिलचस्प होगा कि खेसारी लाल गोविंदा की शादी को लेकर किए गए मजाक को लेकर कोई सफाई देते हैं या नहीं.
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें