'उनकी जवानी और पहले के कारनामे कैसे रहे हैं?' बाबा रामदेव कंगना के गटर जनरेशन वाले बयान पर भड़के

Baba Ramdev on Kangana Ranaut: कंगना रनौत के गटर जनरेशन वाले बयान पर योग गुरु बाबा रामदेव भड़क गए हैं. उन्होंने एक्ट्रेस के बैकग्राउंड और क्वालिफिकेशन पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी खुद की हरकतें कैसी रही हैं? वह ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहते.

Baba Ramdev on Kangana Ranaut: कंगना रनौत के गटर जनरेशन वाले बयान पर योग गुरु बाबा रामदेव भड़क गए हैं. उन्होंने एक्ट्रेस के बैकग्राउंड और क्वालिफिकेशन पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी खुद की हरकतें कैसी रही हैं? वह ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहते.

author-image

New Update

Baba Ramdev And Kangana Ranaut

Baba Ramdev on Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं और वह अक्सर इन्हीं बयानों को लेकर खबरों में बनी रहती हैं. उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रोजेस्ट के दौरान जेन जी को लेकर एक विवादित बयान दिया था. एक्ट्रेस ने जेन जी को ‘जनरेशन गटर’ बताया था. उनके इस आपत्तिजनक बयान की उस दौरान कई लोगों ने आलोचना की थी. अब उनकी इसी टिप्पणी पर योग गुरु बाबा रामदेव भड़क गए हैं. उन्होंने एक्ट्रेस के बैकग्राउंड और क्वालिफिकेशन पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी खुद की हरकतें कैसी रही हैं? वह ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहते. देश के युवाओं को गटर जनरेशन बोलना, यह अपने आप में बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है. आइए जानते हैं कि बाबा रामदेव ने कंगना के बयान पर क्या कुछ कहा.  

'उनकी जवानी और पहले के कारनामे कैसे रहे हैं?

हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बाबा रामदेव ने जेन Z को लेकर कंगना के बयान पर रिएक्शन दिया. उन्होंने कंगना की क्वालिफिकेशन और बैकग्राउंड पर सवाल उठाए. इतना ही नहीं उन्होंने पार्टी के लोगों से उनके खिलाफ संज्ञान लेने के लिए कहा. बाबा रामदेव ने कहा, 'उनकी क्वालिफिकेशन क्या है? उनका बचपन कैसा रहा है? उनकी जवानी कैसी रही है? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं? मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता. ऐसे किसी भी देश के जवान को, जेन जी को गटर-पटर बोलना, ये बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है. गलत बात है. इसके ऊपर जो है, उनके पार्टी के लोगों को संज्ञान लेना चाहिए.'

'तो क्या मैं उनके गुनाहों को माफ कर दूं?'

योग गुरु यही नहीं रुके जब उनसे कहा गया कि कंगना उनके योग की प्रशंसक रही हैं. इस पर उन्होंने असहमति जताते हुए कहा कि कोई उनके योग की तारीफ करें क्या उसके गुनाह माफ कर दें. उन्होंने कहा, 'कोई मेरे योग की तारीफ करे, तो क्या मैं उनके गुनाहों को माफ कर दूं? देखो, किसी भी जाति, वर्ग या समुदाय, आज की युवा कोई जाति नहीं है. आज का युवा सबकुछ है. ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, दलित, आदिवासी, वनवासी, इन सभी के बच्चे हैं. आज, जो युवा है उनमें बहुत ताकत है. उसमें कोई इनकार नहीं कर सकता. इसी युवा ने अच्छे-बुरे हर किसी को हिला डाला है.'

कंगना ने क्या कहा था जेन जी को लेकर 

दरअसल, हाल ही में कंगना ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, 'सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यंग हिंदू महिलाओं का व्यवहार है. वे फ्रीडम और करियर बनाने वाली महिलाओं की लाइफ की नकल करना चाहती हैं, लेकिन उस फ्रीडम को कमाना नहीं चाहतीं. जो महिलाएं सच में आजाद होती हैं, वे विद्रोही फैसले लेती हैं, बेबाक राय रखती हैं, परंपराओं से हटकर करियर चुनती हैं और अपने हर फैसले की जिम्मेदारी भी खुद उठाती हैं, क्योंकि वे अपने दम पर लाइफ जीती हैं. वे यह सब अपने माता-पिता या परिवार की कीमत पर नहीं करतीं. यह तथाकथित वेस्टर्न सोच वाली भारतीय महिलाओं की नई जनरेशन है, जिन्हें मैं 'जनरेशन गटर' कहती हूं.'

कंगना रनौत का वर्कफ्रंट

कंगना रनौत एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति में भी एक्टिव हैं. हाल ही में वह ओटीटी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आई थीं जो 26/11 हमलों के दौरान कामा हॉस्पिटल की रियल-लाइफ हीरो पर आधारित थी. इसमें उन्होंने नर्स अंजलि कुलथे से इंस्पायर 'गीता' का मैन किरदार निभाया था, जिसके लिए उनकी खूब तारीफ हुई. वहीं, इससे पहले वह साल 2025 में 'इमरजेंसी' में दिखाई दीं. इसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाय था और इस फिल्म का डायरेक्शन भी किया था. वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही आर. माधवन के साथ साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'सर्कल' में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है. इसके अलावा, उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल 'क्वीन 2' पर भी काम चल रहा है. बता दें कि कंगना इनके अलावा भी और भी कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं.

ये भी पढ़ें: 14 मिलियन फैंस के बीच यश सिर्फ पत्नी राधिका को करते हैं फॉलो, जानें कौन हैं एक्टर की लेडी लव