हिसार के विनोद काणा हत्याकांड का दूसरा मुख्य आरोपी गिरफ्तार: पानीपत में CIA ने अवैध पिस्तौल-कारतूस बरामद की; कोर्ट परिसर में गोलियों से भूना था - Panipat News
पानीपत37 मिनट पहले
कॉपी लिंक
पानीपत पुलिस की CIA टीम की गिरफ्त में आरोपी।
पानीपत पुलिस की CIA-1 टीम ने हिसार कोर्ट परिसर में हुए चर्चित विनोद पानू उर्फ काणा हत्याकांड के दूसरे मुख्य आरोपी को अवैध हथियार सहित पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय उर्फ तेल पुत्र सतबीर, निवासी गढ़ी सोरखी (हांसी) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
आरोपी ने कबूलनामे में हत्या की पूरी वारदात का खुलासा किया।
चौटाला रोड से पिठू बैग के साथ पकड़ा गया आरोपी
मामले की जानकारी देते हुए सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि SP भूपेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशों पर पुलिस टीम शनिवार शाम को चौटाला रोड क्षेत्र में गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान GT रोड की तरफ से पीठ पर बैग टांगे एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया।
सामने पुलिस की गाड़ी देखकर युवक हड़बड़ा गया और पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। जब उसकी और उसके बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें से मैगजीन में लोड एक देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
दोस्तों के साथ मृतक विनोद पानू उर्फ काणा।
हिसार कोर्ट में गोलियों से भूना था विनोद काणा
गहन पूछताछ के दौरान आरोपी अजय उर्फ तेल ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और उसकी दोस्ती खरड़ (हिसार) निवासी राकेश उर्फ राका से है। राकेश ने ही उसे यह अवैध देसी पिस्तौल और लोड मैगजीन मुहैया कराई थी।
दोनों ने मिलकर गत 20 अगस्त को हिसार कोर्ट परिसर के अंदर विनोद पानू उर्फ काणा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। वारदात के तुरंत बाद मुख्य आरोपी राकेश उर्फ राका तो मौके पर ही पकड़ा गया था, जबकि अजय भीड़ और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया था।
.
खबरें और भी हैं...
गुरुग्राम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सचिन कुंडू: पानीपत में बोले-लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध नहीं, ये एनर्जी काम में लगाओ
0:56
कॉपी लिंक
शेयर
पानीपत 8 फीट गहरे नाले में गिरी महिला: वीडियो वायरल होने पर जागा प्रशासन, कमिश्नर और मेयर ने लिया जायजा, ठेकेदार को लगी फटकार
0:53
कॉपी लिंक
शेयर
पानीपत में टेक्सटाइल फैक्ट्री में लगी आग: शॉर्ट सर्किट से लाखों का कपड़ा व मशीनें जली; फायर ब्रिगेड की टीम पाया काबू
0:21
कॉपी लिंक
शेयर
पानीपत में खुलेगा जिले का पहला महिला डिग्री कॉलेज: सालाना फीस 6 हजार रुपए; अस्थायी तौर पर डाइट परिसर में चलेंगी कक्षाएं