जियो हॉटस्टार का शो 'भोजपुरी बवाल' के रविवार के एपिसोड में जबरदस्त बवाल देखने के लिए मिला. शो में काजल ने इंस्टाग्राम लाइव आकर दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की क्लास लगाई साथ ही उनके रिश्ते पर भी सवाल उठाया. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने निरहुआ की पत्नी को लेकर भी तंज कसा कि वो उनसे प्यार नहीं करते. इसी के साथ ही पाखी हेगड़े ने निरहुआ के साथ अपने प्यार और रिश्ते की बात को भी कबूला. चलिए बताते हैं क्या हुआ... 

काजल राघवानी ने निरहुआ की लगाई क्लास

शो में देखने के लिए मिला कि काजल राघवानी वो वीडियो देखती हैं, जब निरहुआ ने डाइनिंग टेबल हुए झगड़े के बाद आम्रपाली से वीडियो कॉल पर बात की थी और काजल को लेकर औकात दिखाने की बात कही थी. इसे देखकर काजल का गुस्सा सातवें आसमान पर था और एक्ट्रेस फिर इंस्टाग्राम लाइव आईं और जवाब दिया, 'जब आप पत्नी को अपने लायक नहीं समझते तो मुझे क्या समझेंगे. पत्नी से प्यार क्यों नहीं करते, आपके के तो दो बच्चे भी हैं प्यारे-प्यारे. आप घर-घर जाकर वोट नहीं मांग रहे आपके लिए आम्रपाली मांग रही थीं.' 

वो आगे नहीं रुकतीं और कहती हैं, 'कुंभ में नहा रहे थे आम्रपाली का हाथ पकड़कर पत्नी क्यों नहीं थी? आपके हिसाब से तो मेरी कोई औकात ही नहीं, आप जुबली स्टार हैं नेता हैं लेकिन आप इंसान खोखले हैं. मुझे तो आपकी बीवी पर तरस आ रहा है कि वो क्या फील करती होंगी ये सुनकर कि उनका पति ही उनसे प्यार नहीं करता है.'

यह भी पढ़ें: Awarapan 2 ने तोड़ा 'कॉकटेल 2' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की हाईएस्ट रोमांटिक ग्रॉसर फिल्म

औकात आपने अपनी दिखा दी...

निरहुआ को लेकर कहा, 'आपने कहा कि मेरी औकात दिखा दोगे तो औकात आपने अपनी दिखा दी. मैं आपकी रिस्पेक्ट करती थी लेकिन आपने आज वो भी खो दी. किसी को किसी की औकात मत दिखाइए. आप अपने पुराने दिन याद कीजिए कि कैसे जुबली स्टार बने. ऐसे जुबली स्टार नहीं बने.' वो आम्रपाली को लेकर कहती हैं, 'मैं किसी को बर्दाश्त नहीं करूंगी. सिर्फ सच्चाई मेरी नहीं है. आपकी भी है. सारी सच्चाई खुलेगी. तुम हो कौन हो.'

अश्लीलता पर बोले सेलेब्स

वहीं, इस दौरान राउंड द टेबल भी रखा गया, जिसमें आम्रपाली दुबे, नीलम गिरी, रिंकू घोष, काजल राघवानी और रानी चटर्जी भी पहुंची थीं. इस दौरान भोजपुरी में अश्लीलता को लेकर सवाल किया गया तो आम्रपाली बोलीं, 'जिसे अश्लील कहा जा रहा है उस पर ना खूब मिलियन्स में व्यूज आते हैं.' रानी कहती हैं, 'हमसे वो लोग ये सवाल करते हैं जो लोग फिल्में ही नहीं देखते है.' 

वहीं, आम्रपाली के गाने 'राते दिया बुताके पिया क्या क्या किया' पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, 'इस गाने को गाने वाले पवन सिंह ने हजारों देवी गीत गाए लेकिन उस पर मिलियन्स व्यूज नहीं. डिमांड और सप्लाई का गेम चलता है.' फिर 'छलकता हमरो जवनिया' पर भी सवाल किया गया तो काजल ने खुद को नया बताया और इस पर पाखी हेगड़े ने सपोर्ट किया, 'जब हम नए होते हैं तो डायरेक्टर के हिसाब से चलना पड़ता है.'

यह भी पढ़ें: 'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश

जोड़ी कल्चर पर बोलीं एक्ट्रेसेस

इसके अलावा, राउंड द टेबल में जोड़ी कल्चर को लेकर भी सवाल किया गया. रानी चटर्जी के आरोप निरहुआ और पाखी हेगड़े की वजह से जोड़ी कल्चर शुरू हुआ. इस पर एक्ट्रेस से सवाल किया गया फिर पाखी ने जवाब दिया, 'पहली हिट जोड़ी रानी चटर्जी और मनोज तिवारी की थी, फिर रवि किशन और नगमा की रही. हम तो कतार में थे.'  

आम्रपाली कहती हैं, 'जोड़ियां व्यवसायिक तौर पर है. अगर कोई अपनी जेब से करोड़ रुपये लगा रहा है तो वो चाहेगा कि जो हिट है उसके साथ काम करे ताकि रिटर्न मिलेगा.' आम्रपाली ने कहा, 'जोड़ियों में मेरा नुकसान हुआ है. निरहुआ मेरी फीस कम करवा देते हैं फिल्म की शूटिंग के बीच, क्योंकि उसके शूटिंग में फाइट सीक्वेंस में ज्यादा पैसे खर्च हो गए.'

हीरोइनें भी हीरो को फिल्म से निकालती हैं?

फिल्म 'बड़की बहू छोटकी बहू' से काजल राघवानी ने कुणाल तिवारी को बाहर निकलवा दिया था. काजल ने खुद को डिफेंड किया लेकिन रिंकू घोष और आम्रपाली ने उन्हें घेर लिया. आम्रपाली ने कहा, 'आपने स्टार पावर का गलत इस्तेमाल किया.' रानी ने कहा, 'एक एक्ट्रेस को अधिकार है कि वो अपने को-एक्टर को देखे कि सामने वाला उसके साथ कैसा लग रहा है.' हालांकि, इस बात से कोई सहमत नहीं होता है.

शो में फिर कुणाल तिवारी की एंट्री होती है. उनका और काजल राघवानी का कन्फ्रंट होता है. कुणाल बताते हैं, 'फिल्म के लिए जब मुझे कॉल आया तो मैंने डायरेक्टर से कंफर्म किया था कि काजल फिल्म में थीं. फिल्म का एक सीन भी शूट हुआ फिर एक-दो घंटे ब्रेक भी हुआ. फिर पैकअप हो गया. हालांकि, उस समय मुझे बोला गया होटल में बात करेंगे. पर उस समय मुझे एहसास हो गया था. डायरेक्टर ने कहा कि आप पहले से ज्यादा दुबले हो गए हैं तो उनको अच्छा नहीं लगेगा. काजल कंफर्टेबल नहीं हैं.' 

यह भी पढ़ें: 'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म

कुणाल तिवारी आगे कहते हैं, 'कोई मोटा है तो इसमें मेरी क्या गलती है. मैं क्यों अपना पेट निकाल लूं? मैं कुछ कहा नहीं. पर कहा कि भोजपुरी में काफी सालों से काम कर रहा हूं. मेरी एक फिल्म नेशनल अवॉर्ड भी मिला. मुझे बुरा लगा कि डायरेक्टर ने कहा कि एक्ट्रेस ने कहा कि हीरो को निकालो या उनको. या फिर मैं चली जाती हूं.' इस दौरान आम्रपाली दुबे काजल को घेरती हैं और खूब खरी-खोटी सुना देती हैं.

पाखी हेगड़े ने कबूला निरहुआ के साथ रिश्ता

वहीं, शो के अंत में धमाका होता है. इस दौरान पाखी हेगड़े निरहुआ के साथ अपने रिश्ते को कबूलती हैं और बताया, 'व्यवसायिक से ज्यादा दोस्ती का रिश्ता था और इससे भी ज्यादा था.' पाखी निरहुआ के संग अपनी करीबी को लेकर बताती हैं, 'निरहुआ रिक्शावाला जब हम फिल्म कर रहे थे तो उस समय उनका झुकाव मेरी तरफ हो गया था. एक अटैचमेंट हो गई थी. हमारे बीच नजदीकियां आई थीं और 100 प्रतिशत वो प्यार में पड़े थे और ये सच है कि हमारे बीच कुछ था.' इसके बाद निरहुआ की एंट्री होती है और वो उनके गले से लगकर खूब रोती नजर आईं. अब देखना होगा कि इस पर निरहुआ का क्या रिएक्शन होता है.

और पढ़ें