'तुम किस हद तक गिर सकती हो', धर्म परिवर्तन के आरोप पर भड़के आसिम रियाज, हिमांशी खुराना की लगाई क्लास
Asim Riaz Angry on Himanshi Khurana Claims: हिमांशी खुराना ने हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट पर बातचीत में खुलासा किया था कि उन पर धर्म परिवर्तन के लिए दवाब डाला गया था, जिसके बाद, अब हिमांशी के दावे पर आसिम ने जवाब दिया है.
Asim Riaz Angry on Himanshi Khurana Claims: हिमांशी खुराना ने हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट पर बातचीत में खुलासा किया था कि उन पर धर्म परिवर्तन के लिए दवाब डाला गया था, जिसके बाद, अब हिमांशी के दावे पर आसिम ने जवाब दिया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/24/asim-riaz-himanshi-khurana-2026-08-24-10-41-12.jpg)
Asim Riaz Himanshi Khurana
Asim Riaz Angry on Himanshi Khurana Claims: रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ ने टीवी और मनोरंजन की दुनिया को कई पॉपुलर जोड़ियां दी हैं. इन्हीं में से एक नाम आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का भी रहा है. दोनों की मुलाकात ‘बिग बॉस 13’ के दौरान हुई थी और शो में धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे. उनके रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरीं और शो से बाहर आने के बाद भी दोनों लंबे समय तक अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे. हालांकि, बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए और ब्रेकअप की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं.
'धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव डाला गया था'
अब एक बार फिर दोनों का रिश्ता चर्चा में आ गया है. इसकी वजह हिमांशी खुराना का हालिया बयान है. हिमांशी ने ‘बिग बॉस’ के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया. बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि उनके रिश्ते के दौरान उन पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव डाला गया था. हिमांशी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.
अब आसिम रियाज ने इन दावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. हालांकि उन्होंने अपने बयान में हिमांशी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी पोस्ट को इसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है. आसिम ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया और कहा कि उन्होंने कभी किसी से अपना धर्म बदलने के लिए नहीं कहा.
‘मैंने कभी किसी से धर्म बदलने के लिए नहीं कहा’
आसिम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने कभी किसी व्यक्ति से धर्म बदलने के लिए नहीं कहा. अपने पोस्ट में आसिम ने लिखा कि उन्होंने बल्कि फिटनेस के लिए मोटिवेट किया था. उन्होंने कहा, “मैंने एक बार भी कभी किसी से अपना धर्म बदलने के लिए नहीं कहा. असल में मैंने तुम्हें फिटनेस के लिए मोटिवेट किया था.” आसिम ने आगे ये भी दावा किया कि जब वो उस व्यक्ति से मिले थे, तब उसकी फिटनेस और शेप आज की तरह नहीं थी. आसिम का ये बयान सीधे तौर पर हिमांशी के दावे का जवाब माना जा रहा है. हालांकि उन्होंने कहीं भी हिमांशी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स उनके पोस्ट को उनके पुराने रिश्ते से जोड़कर देख रहे हैं.
धर्म को हथियार की तरह इस्तेमाल न करने की अपील
आसिम ने अपने पोस्ट में धर्म के मुद्दे को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि धर्म बेहद संवेदनशील मामला है और इसका इस्तेमाल किसी के खिलाफ हथियार की तरह नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने लिखा कि किसी निजी मामले को उनके खिलाफ नफरत पैदा करने की वजह नहीं बनाया जाना चाहिए. आसिम के मुताबिक, इस तरह की बातें केवल लोगों का ध्यान खींचने और अटेंशन पाने की कोशिश हो सकती हैं. उन्होंने ये भी कहा कि किसी निजी चीज को सार्वजनिक करके उनके खिलाफ इस्तेमाल करना सही नहीं है. आसिम ने अपने करियर का जिक्र करते हुए दावा किया कि उन्हें अपने करियर में कभी किसी की जरूरत नहीं पड़ी और उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर अपनी पहचान बनाई है.
‘पैसा कभी कैरेक्टर का पैमाना नहीं रहा’
आसिम ने अपने पोस्ट में पैसों और कैरेक्टर को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि अगर किसी को ये जानना है कि किसके पास कितना पैसा है, तो उसका पता बैंक स्टेटमेंट से लगाया जा सकता है. लेकिन पैसा किसी इंसान के कैरेक्टर को तय नहीं करता. आसिम ने कहा कि किसी व्यक्ति के पास कितना पैसा है, ये उसके कैरेक्टर का पैमाना नहीं हो सकता. उनके मुताबिक, असली कैरेक्टर का पता तब चलता है जब कोई व्यक्ति व्यूज, अहमियत या लोगों का ध्यान हासिल करने के लिए किस हद तक जाता है. उनके इस बयान के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर आसिम और हिमांशी के पुराने रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. फैंस दोनों के पुराने इंटरव्यू और ‘बिग बॉस 13’ के दौरान के पलों को भी याद कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Toxic Advance Booking: टॉक्सिक ने मचा दी तबाही, बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें