इंग्लैंड क्रिकेट में फिर मचा हड़कंप, ब्रायडन कार्स को पुलिस ने लगाई हथकड़ी; वीडियो हुआ वायरल
Aug 24, 2026 10:50 am ISTलाइव हिन्दुस्तान
Brydon Carse Viral Video: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को पुलिस ने हथकड़ी लगाई। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

ब्रायडन कार्स
इंग्लैंड क्रिकेट में फिर हड़कंप मच गया है। अब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स नाइटक्लब विवाद में घिर गए हैं। कार्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा, जिसमें वह हथकड़ी में नजर आए। वह डर्बी के एक क्लब के बाहर कई पुलिसवालों से घिरे हुए थे। वीडियो सामने आने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार देर रात हुई।
जीत का जश्न मनाने गए थे कार्स
द टेलीग्राफ के अनुसार, कार्स को पुलिस ने हिरासत में लिया था लेकिन गिरफ्तार नहीं किया। वह पाकिस्तान के खिलाफ जारी तीन टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए इंग्लैंड स्क्वॉड हिस्सा हैं। उन्हें पहले टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलने के बाद काउंटी चैंपियनशिप में डरहम की ओर से खेलने के लिए रिलीज किया गया था। उन्होंनेमैच में 26 रन बनाने के अलावा 82 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जिससे डरहम ने तीन दिन के अंदर डर्बीशायर को रौंद डाला। कार्स जीत के बाद डरहम टीम के साथियों के साथ जश्न मनाने के लिए नाइटक्लब गए थे।
ECB ने बयान में क्या कुछ कहा?
ईसीबी ने रविवार को एक बयान में कहा, ''हमें घटना के बारे में जानकारी है, जो शनिवार रात डर्बी में हुई। हम फिलहाल इसकी जांच कर रहे हैं। जब संभव होगा तो हम आगे अपडेट देंगे।'' कार्स को अभी तक लॉर्ड्स में गुरुवार से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम से नहीं हटाया गया है। कार्स एशेज सीरीज 2025-26 में इंग्लैंड के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, लेकिन इस गर्मी में उन्होंने कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। कलाई और कोहनी की चोट के कारण वह न्यूजीलैंड सीरीज में नहीं खेल पाए थे। द हंड्रेड में अपनी फिटनेस साबित करने के बाद उन्हें इंग्लैंड की टेस्ट टीम में शामिल किया गया था।
जून में ये दो खिलाड़ी विवाद में रहे
जून 2026 में भी नाइटक्लब विवाद से इंग्लैंड क्रिकेट में हड़कंप मचा था। उस समय कप्तान बेन स्टोक्स और पेसर गस एटकिंसन पर गाज गिरी थी। इस घटना के कारण दोनों को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया था। स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में वापस आए और मैच के दौरान इंटरनेशनल रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। लॉर्ड्स में पहले टेस्ट में इंग्लैंड की जीत के बाद स्टोक्स और एक एटकिंसन नाइटक्लब में मौजूद थे जहां कथित तौर पर इंग्लैंड की सुरक्षा टीम के एक सदस्य को इंग्लिश क्लब सारासेन्स के एक रग्बी खिलाड़ी ने मारा था।
लेखक के बारे में
Md.Akram
मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
