• Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Jaipur Crime News | Masked Men Kidnap Youth, Loot Gold Chain & Cash

जयपुर में किडनैप कर युवक से लूट:कार से आए थे नकाबपोश बदमाश, मारपीट कर गोल्ड चेन और कैश छीना

जयपुर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जयपुर में किडनैप कर एक युवक से लूट का मामला सामने आया है। कार से आए नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। चलती कार में मारपीट कर गोल्ड चेन और कैश छीनकर फरार हो गए। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने सूचना पर नाकाबंदी करवाई, लेकिन कार सवार लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।

ASI जयसिंह ने बताया- शिवदासपुरा के बैरवा की ढाणी निवासी भुराराम (54) ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- उनके बेटे के साथ स्विफ्ट कार सवार पांच बदमाशों ने लूट की वारदात की। 18 अगस्त को दोपहर करीब 11:30 बजे बेटा रिंग रोड बिलवा से जा रहा था।

जबरन कार में किडनैप किया

इसी दौरान एक कार आगे आकर रुकी। कार में बैठे पांचों लड़कों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। बदमाशों ने नीचे उतरकर जबरन कार के अंदर डाल लिया। किडनैप कर चलती कार में मारपीट की। जेब में रखे 6 हजार रुपए और गले में पहनी सोने की चेन छीन ली। मारपीट कर चलती कार से फेंककर लुटेरे फरार हो गए।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

शिवदासपुरा थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने क साथ बदमाशों की तलाश कर रही है।

.

खबरें और भी हैं...

  • केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया-2026: इंटरनेशनल लेवल पर भारत को रिप्रजेंट करेंगी, बोलीं- यह मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी

    इंटरनेशनल लेवल पर भारत को रिप्रजेंट करेंगी, बोलीं- यह मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar2:06

    जयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • मौसम ने फसल बिगाड़ी तो किसान को मिलेगा पूरा मुआवजा: अनार-किन्नू खराब होने पर भी मिलेगा बीमा क्लेम; जानें कितना देना होगा प्रीमियम

    अनार-किन्नू खराब होने पर भी मिलेगा बीमा क्लेम; जानें कितना देना होगा प्रीमियम|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar1:04

    राजस्थान

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सांभर पुलिस ने आगामी निकाय चुनाव के लिए बढ़ाई सुरक्षा: वाहनों की सघन जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जा रही नजर

    वाहनों की सघन जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जा रही नजर|सांभर (जयपुर),Sambhar (Jaipur) - Dainik Bhaskar0:46

    सांभर (जयपुर)

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पवित्रा एकादशी पर सांभर के श्याम मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालु: दर्शनों को लगी लंबी कतारें, देर रात तक किए भजन

    दर्शनों को लगी लंबी कतारें, देर रात तक किए भजन|सांभर (जयपुर),Sambhar (Jaipur) - Dainik Bhaskar0:51

    सांभर (जयपुर)

    • कॉपी लिंक

    शेयर

ऐप खोलें

भारत

427-7 (114.4)

भारत

VSLIVE

श्रीलंका

--

श्रीलंका

भारत ने बल्लेबाज़ी का फैसला किया

  • कॉपी लिंक

वीडियोऔर देखें

Our Divisions

Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved

This website follows the DNPA Code of Ethics.