Kangana Ranaut Statement: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने उन बॉलीवुड सितारों पर तीखा हमला बोला है, जो उनपर टिप्पणी करते हैं. कंगना ने तापसी पन्नू, आशुतोष राणा, सोनू सूद और राखी सांवत का नाम लिया. उन्होंने कहा कि ये लोग मीडिया में आने के लिए उन्हें गालियां देते हैं. पिछले कुछ दिनों से कंगना और बाबा रामदेव के बीच भी विवाद देखने को मिल रहा है. कंगना ने इन फिल्मी सितारों के साथ-साथ बाबा रामेदव पर भी पलटवार किया है.
कंगना रनौत ने कहा, “देखिए बहुत हो गया. मैं देखती हूं, हर एक आए दिन कि इस तरह के लोग चाहे वो आशुतोष राणा हों, जो कहते हैं कि कुत्ते की तरह भौकती है. चाहे सोनू सूद टाइप लोग हैं, जो कहते हैं कि मुझे तरीका सीखना चाहिए. राखी सावंत टाइप लोग हैं, जो मेरे चरित्र पर हर तरीके की भद्दी टिप्पणी करते हैं. तापसी पन्नू टाइप लोग हैं, जो मेरे माता-पिता को मेरी परवरिश को मेरे बैकग्राउंड को अपमानित करते हैं. इन लोगों के लिए मेरा सिर्फ एक मैसेज है कि अगर आप मेरे समान एक प्रतिशत भी लाइफ में सक्सेस नहीं कमा पाए हो, तो मैं आपका कोई भी ज्ञान नहीं सुनूंगी.”
आप कंगना बनो तो सही है- कंगना रनौत
कंगना रनौत ने आगे कहा, “सब फेल और बिल्कुल अनवांटेड लोग जो हैं मुझे जब देखो चार गालियां देते रहते हैं मीडिया में आने के लिए. पहले आप कंगना बनो तो सही. आप बनके दिखाओ ना, लेकिन आप लोगों की मैं बिल्कुल कोई भी सलाह मशवरा नहीं सुनूंगी. कोई कुत्ता कह रहा है, कोई माता-पिता को गाली दे रहा है, कोई कहता है कान दुखाती है. मैं ये भद्दी टिप्पणियां नहीं सुनूंगी. ये भूखे नंगे लोग मुझ मुझे नहीं सुना सकते हैं. बहुत हो गया.”
कंगना रनौत ने अपने बयान में ये भी कहा, ” कोई आशुतोष राणा जैसे कह रहे हैं कि कुत्ते की तरह भौकती है. आप पहले कंगना रनौत बनके दिखाइए. अगर जो आदमी मुझसे ज्यादा सक्सेसफुल है, मुझसे ज्यादा माननीय है, सम्मानीय है, उनकी मैं सलाह लूंगी. बाकी फेल, बेवकूफ, बेकार,भूखे नंगे लोगों की मैं कोई सलाह नहीं लूंगी. अगर वो चाहें तो मैं उनकी मदद कर सकती हूं, लेकिन मैं यहां उन लोगों से ये बातें सुनने के लिए नहीं हूं.”
बाबा रामदेव के बयान पर प्रतिक्रिया दी
कंगना रनौत ने बाबा रामेदव पर भी तीखा हमला बोला है. कुछ समय पहले बाबा रामदेव ने टीवी9 भारतवर्ष के सत्ता सम्मेलन कार्यक्रम में कंगना रनौत के ‘जनरेशन गटर’ वाले बयान पर कहा था, “उनकी क्वालिफिकेशन क्या है? उनका बचपन कैसा रहा है. उनकी जवानी कैसी रही है. उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं. मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता.”
ये भी पढ़ें-
क्या तीसरे पार्ट के साथ खत्म हो जाएगी अजय देवगन की दृश्यम? उधर मोहनलाल ने दिया चौथी फिल्म का हिंट
बॉक्स ऑफिस पर फिर दिखेगा खूंखारों का भौकाल! ब्लॉकबस्टर होगी तबाही की ये कहानियां?
बाबा रामदेव के इस बयान के बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए इस बयान की आलोचना की थी. अब कंगना ने कहा, ” जहां तक बाबा रामदेव जी की बात है, उन्होंने हर मर्यादा लांघ दी है और उन्होंने जिस तरह की टिप्पणी एक महिला पर की है सारा समाज शर्मसार है. वो सनातन के कपड़े पहनते हैं, वो नारंगी वस्त्र धारण करते हैं, उनको उन्होंने शर्मसार किया है. वो किस तरह की टिप्पणी महिलाओं पर कर रहे हैं, मुझे लगता है कि कहीं ना कहीं उनकी अपनी जो दृष्टि है महिलाओं के लिए, उसके बारे में उनको शोध करना चाहिए.”

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More