जसप्रीत बुमराह के निशाने पर धांसू रिकॉर्ड, सिर्फ एक विकेट लेते ही होंगे सचिन तेंदुलकर के क्लब में शामिल
Published: Monday, July 13, 2026, 14:00 [IST]
Jasprit Bumrah: इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के लिए टी20 सीरीज बेहद खराब रही है। पांच मैचों की सीरीज में 4-0 से हारने के बाद अब एकदिसवीय सीरीज का मौका है। दोनों टीमों के बीच पहला एकदिवसीय मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा। इसमें सीनियरों की वापसी हुई है।
भारतीय टीम की गेंदबाजी को लीड करने के लिए जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। जसप्रीत बुमराह पहले ही मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। अगर वह ऐसा करते हैं, तो सचिन तेंदुलकर के ख़ास क्लब में शामिल हो जाएंगे।
जसप्रीत बुमराह रिकॉर्ड के करीब
जसप्रीत बुमराह वनडे में अपने 150 विकेटों से महज एक विकेट दूर हैं। अगर वह एक खिलाड़ी आउट करते हैं, तो महान सचिन तेंदुलकर के क्लब में शामिल हो जाएंगे। यहां हैरानी हो सकती है क्योंकि सचिन तेंदुलकर तो बैटिंग के बादशाह रहे हैं, यहां गेंदबाजी में कैसा रिकॉर्ड है।
सचिन तेंदुलकर के क्लब में आने का मौका
दरअसल सचिन तेंदुलकर ने भी एकदिवसीय क्रिकेट में 150 से ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 154 विकेटों का आंकड़ा हासिल किया था। ऐसे में बुमराह का नाम उन भारतीय प्लेयर्स में शामिल होगा, जिन्होंने यह आंकड़ा हासिल किया है।
एकदिवसीय क्रिकेट में बुमराह से पहले 9 गेंदबाजों ने यह आंकड़ा हासिल किया है। स्पिनर अलग हैं। तेज गेदबाजों में सबसे ऊपर जवागल श्रीनाथ का नाम है। उन्होंने अपने करियर में कुल 315 विकेट हासिल किए हैं। श्रीनाथ के अलावा वनडे में अन्य कोई तेज गेंदबाज भारत के लिए इतने विकेट अभी तक नहीं ले पाया है। अनिल कुंबले ने भारत की तरफ से सर्वाधिक 334 वनडे विकेट झटके थे।
भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ, अजित अगरकर, जहीर खान, हरभजन सिंह, कपिल देव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, वेंकटेश प्रसाद, कुलदीप यादव, इरफ़ान पठान, मनोज प्रभाकर, आर अश्विन, आशीष नेहरा और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
कब है भारत-इंग्लैंड का फल वनडे
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के दौरान जसप्रीत बुमराह के अलावा बैटिंग में रोहित शर्मा और विराट कोहली से उम्मीद रहेगी। कोहली की छह महीने बाद वापसी हुई है, रोहित शर्मा हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलकर वापस आए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला एकदिवसीय मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाएगा।