'भाई...अगले जन्म में मेरी बड़ी बहन बनकर आना', रक्षा बंधन पर सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं श्वेता

Sushant Singh Rajput Sister Share Emotional Post: रक्षा बंधन के मौके पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह ने अपने भाई के लिए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. उन्होंने अपने भाई को लेकर कहा कि अगर उन्हें दोबारा जन्म मिलता है तो वह उनकी बड़ी बहनकर आएं.

Sushant Singh Rajput Sister Share Emotional Post: रक्षा बंधन के मौके पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह ने अपने भाई के लिए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. उन्होंने अपने भाई को लेकर कहा कि अगर उन्हें दोबारा जन्म मिलता है तो वह उनकी बड़ी बहनकर आएं.

author-image

New Update

shweta singh kirti and sushant singh rajput

Sushant Singh Rajput Sister Share Emotional Post: रक्षा बंधन एक ऐसा त्योहार है, जो भाई-बहन के प्यार भरे रिश्ते और यादों से जुड़ा होता है. आज देश भर में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. बॉलीवुड सेलेब्स भी इस खास दिन पर रक्षा बंधन की फोटो शेयर कर रहे हैं. इसी बीच दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता कीर्ति सिंह (Shweta Kirti Singh) की एक पोस्ट ने लोगों को इमोशनल कर दिया. सुशांत के निधन को छह साल से ज्यादा का समय बीत चुका है. लेकिन उनकी बहन आज भी हर खास मौके पर उन्हें याद करती हैं. रक्षा बंधन के मौके पर श्वेता ने सुशांत से जुड़ीं कई यादों को शेयर किया. इसके साथ ही उन्होंने बचपन की भी फोटो को शेयर कीं. आइए जानते हैं कि उन्होंने अपने भाई के बारे में क्या कहा है. 

बचपन की फोटो में दिखा भाई-बहन का प्यार

श्वेता ने इंस्टाग्राम पर सुशांत के साथ बचपन की तीन तस्वीरें शेयर की हैं. पहली फोटो में छोटे सुशांत अपनी बहन के साथ खिलौनों से खेलते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, दूसरी फोटो में श्वेता अपने भाई को कलाकंद खिलाती नजर आ रही हैं. इसके अलावा तीसरी फोटो में नन्हे सुशांत सिंह राजपूत एक कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उनकी मां और सभी बहनों ने उन्हें चारों तरफ से प्यार से घेरा रखा है. श्वेता ने बताया कि उन्हें अपने खिलौने भाई के साथ शेयर करने से खुशी मिलती थी. लेकिन जब बात मिठाई की आती थी तो दोनों के बीच बराबर हिसा लेने की होड़ होती थी. उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि वह कोशिश करती थीं कि सुशांत उनसे ज्यादा मिठाई न खा लें. इसके साथ ही उन्होंने इमोशनल होकर कहा कि अगर उनके भाई का दोबारा जन्म होता है तो वह उनकी बड़ी बहन बनकर आएं.

'मुझे याद है मैं बिल्कुल आधा हिस्सा देती थी'

श्वेता ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मुझे आज भी वह दिन याद है...तुम्हारे साथ अपने सारे खिलौने बांटकर मुझे कितनी खुशी होती थी. मेरी इकलौती गुड़िया, वह छोटा सा किचन सेट जो मुझे तोहफ़े में मिला था...तुम्हें उनसे खेलते और मज़ा करते देखकर मुझे और भी ज़्यादा खुशी मिलती थी.

इसके बाद उन्होंने मिठाई वाली तस्वीर का जिक्र करते हुए लिखा, 'लेकिन अरे बाप रे... जब बात मिठाइयों की आती थी, जो हम दोनों को ही बहुत पसंद थीं, तो मामला ही कुछ और होता था  मैं कंफर्म करती थी कि मिठाई बिल्कुल बराबर-बराबर बांटें. किसी को ज़्यादा न मिले, किसी को कम न मिले... बंटवारा एकदम बराबर होना चाहिए था!'

श्वेता ने आगे बताया कि कलाकंद खिलाते टाइम भी वह इस बात पर नजर रख रही थीं कि सुशांत कहीं बड़ा टुकड़ा न खा लें. उन्होंने लिखा, 'इस तस्वीर में मेरा चेहरा देखिए, जब मैं रक्षाबंधन पर भाई को कलाकंद खिला रही हूं. मुझे याद है कि मैं उसे बिल्कुल आधा हिस्सा देने को लेकर कितनी सतर्क थी... बस वो भाव देखिए! मैं कितनी ध्यान से देख रही हूं ताकि पक्का कर सकूं कि वह बड़ा निवाला न ले ले.' 

'भाई...अगले जन्म में मेरी बड़ी बहन बनकर आना'

श्वेता की पोस्ट का सबसे इमोशनल हिस्सा वह है, जहां उन्होंने सुशांत को लेकर कहा. उन्होंने लिखा, 'वैसे भाई... अगर अगला जन्म हुआ, तो तुम्हें मेरी बड़ी और प्यारी बहन का रोल निभाना होगा...और मैं वो शरारती, प्यारी सी बच्ची बनूंगी जो तुम थे.' उन्होंने आगे लिखा, और अगर मैं अपनी लाइफ के सबसे करीबी पलों में से किसी एक पल को हमेशा के लिए रोक पाती, तो यह पल ही सबसे खास होता... हम सब यहां हैं, साथ-साथ. बिल्कुल वैसे ही जैसे हम तब थे... हमेशा के लिए एक बेहतरीन तस्वीर में कैद. पोस्ट के आखिर में उन्होंने सुशांत को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा, '#रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भाई!  ईश्वर की गोद में आप सदैव सुरक्षित रहें.'

ये भी पढ़ें: दाऊद इब्राहिब को यह एक्ट्रेस हर साल बांधती थी राखी? पत्नी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन से जोड़ने पर भड़क गए थे आदित्य पंचोली

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को हुआ था. श्वेता अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने भाई सुशांत से जुड़ी पुरानी तस्वीरें और यादों को शेयर करती रहती हैं. उस समय उनकी मौत का मामला बहुत चर्चा में रहा था. उनके परिवार और फैंस ने इस आत्महत्या को हत्या माना था. लेकिन सीबीआई ने अपनी जांच के बाद क्लोजर रिपोर्ट में इसे आत्महत्या बताया. वहीं, परिवार इसे अभी तक हत्या मानता है और कानूनी लड़ाई लड़ रहा है.