'जैकलीन से रिश्ता खत्म करने को कहती थी 'नोरा फतेही', ठग सुकेश ने किया हैरान करने वाला दावा
Sukesh Chandrasekhar Claims Nora Fatehi: सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर चर्चा में आ गया है. सोशल मीडिया पर सुकेश के नाम से एक कथित हाथ से लिखा हुआ लेटर सामने आया है.
Sukesh Chandrasekhar Claims Nora Fatehi: सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर चर्चा में आ गया है. सोशल मीडिया पर सुकेश के नाम से एक कथित हाथ से लिखा हुआ लेटर सामने आया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/29/sukesh-chandrasekhar-2026-08-29-16-53-57.jpg)
Sukesh Chandrasekhar
Sukesh Chandrasekhar Claims Nora Fatehi: जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर चर्चा में आ गया है. सोशल मीडिया पर सुकेश के नाम से एक कथित हाथ से लिखा हुआ लेटर सामने आया है, जिसमें उसने नोरा फतेही को लेकर कई गंभीर दावे किए हैं. इस कथित पत्र में सुकेश ने एक्ट्रेस के साथ अपनी कथित बातचीत, लग्जरी गिफ्ट्स और मोरक्को में घर खरीदने से जुड़ी कई बातें कही हैं. सुकेश का ये कथित लेटर ऐसे समय सामने आया है, जब नोरा फतेही ने हाल ही में 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़े विवाद और उससे खुद पर पड़े इमोशनल इम्पैक्ट के बारे में सार्वजनिक रूप से बात की थी.
सुकेश ने नोरा के लिए घर खरीदने का किया दावा
सामने आए कथित लेटर में सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया है कि उसने नोरा फतेही के लिए मोरक्को के कैसाब्लांका में घर खरीदने के लिए करोड़ों रुपये दिए थे. सुकेश ने पत्र में नोरा के साथ अपनी कथित बातचीत का जिक्र करते हुए कई लग्जरी चीजों के बारे में भी दावे किए हैं. इनमें बर्किन बैग, BMW और रेंज रोवर जैसी महंगी चीजों का नाम शामिल है. कथित तौर पर सुकेश ने दावा किया कि नोरा को इन चीजों के बारे में जानकारी थी और वो उसके संपर्क में थीं. लेटर में उसने अपनी और नोरा की कथित व्हाट्सप्प बातचीत का भी हवाला दिया है. सुकेश ने कथित तौर पर ये भी दावा किया कि नोरा को उसकी पहचान और प्रभाव के बारे में जानकारी थी.
रेंज रोवर को लेकर भी किया जिक्र
कथित लेटर में सुकेश ने रेंज रोवर कार का भी जिक्र किया है. उसका दावा है कि नोरा ने इस कार को लेकर अपनी पसंद जाहिर की थी और उसे एक खास अंदाज में बताया था. लेटर में सुकेश ने कथित बातचीत के कई हिस्सों का जिक्र करते हुए ये दिखाने की कोशिश की है कि नोरा के साथ उसका संपर्क और बातचीत काफी करीबी थी. हालांकि, इस तरह के दावों को लेकर फिलहाल नोरा की ओर से कोई नई प्रतिक्रिया नहीं आई है. ऐसे में इन आरोपों को सिर्फ सुकेश के कथित पत्र में किए गए दावों के तौर पर ही देखा जा रहा है.
जैकलिन फर्नांडीस के साथ रिश्ते का भी किया जिक्र
सुकेश के कथित लेटर का एक बड़ा हिस्सा उसकी और एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस के कथित रिश्ते से जुड़ा हुआ है. पत्र में सुकेश ने दावा किया है कि नोरा उसके और जैकलिन के कथित रिश्ते को लेकर नाराज और जेलस थीं. उसने कथित तौर पर आरोप लगाया कि नोरा उससे बार-बार संपर्क करती थीं. सुकेश ने ये भी दावा किया है कि नोरा उसे दिन में कई बार फोन करती थीं और जैकलिन के साथ उसका रिश्ता खत्म करने के लिए कहती थीं. कथित लेटर में उसने नोरा पर अपनी लाइफस्टाइल के लिए पैसे मांगने जैसे आरोप भी लगाए हैं.
कथित लेटर में नोरा को दी गई धमकी?
सुकेश के इस कथित पत्र का सबसे ज्यादा चर्चा में आने वाला हिस्सा वो है, जहां उसने नोरा को कथित तौर पर चेतावनी दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेटर में सुकेश ने दावा किया है कि उसके पास कुछ और सबूत मौजूद हैं और अगर ये सबूत सार्वजनिक किए गए तो नोरा के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं. कथित तौर पर उसने नोरा को उकसाने से बचने की चेतावनी भी दी है और दावा किया है कि अगर उसने अपने पास मौजूद कथित चीज सार्वजनिक कर दी तो नोरा की छवि को बचाना मुश्किल होगा.
ये भी पढ़ें: 'हिजड़े भीख मांगते हैं....', लड़के से लड़की बनी इस एक्ट्रेस ने झेली नफरत, अब छलका दर्द