Rahul Gandhi Press Conference: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस  की. जिसमें उन्होंने दलितों के साथ होने वाले अत्याचार का मुद्दा उठाया. कांग्रेस सांसद ने कहा कि दलितों पर सदियों से अत्याचार हो रहा है. उन्होंने कहा कि देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई है.

हजारों सालों से दलितों पर किया गया अत्याचार- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, "देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है. पहली भारत का संविधान, बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान, गांधीजी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल का संविधान. दूसरा बीजेपी और आरएसएस की विचार धारा. कांग्रेस सांसद ने कहा कि आज देश में जो भी राजनीति हो रही है वो इन दो विचारधाराओं के बीच हो रही है. हजारों साल से इस देश में दलितों पर अत्याचार और हिंसा की गई है.

#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "A fight is underway in the country between two ideologies. On one side is the Constitution of India, the Constitution of Ambedkar, Gandhi, Jawaharlal Nehru, and Sardar Patel. On the other is the ideology of the BJP and RSS. The… pic.twitter.com/iaazolsl2M

— ANI (@ANI) August 29, 2026

'दलित बच्चों से स्कूल में कराया जाता है टॉयलेट साफ'

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा, "संविधान के बाद ये अवैध है लेकिन आज भी स्कूल में दलित बच्चों से टॉयलेट साफ कराया जाता है, झाडू पोंछा लगवाया जाता है."  राहुल गांधी ने कहा कि आने वाली पीढ़ी के दिमाग पर इसका क्या असर पड़ेगा कि बच्चे देख रहे हैं कि दूसरे बच्चे झाड़ू लगा रहे हैं, और जो झाड़ू लगा रहे हैं तो वो देख रहे हैं कि दूसरे बच्चे झाड़ू नहीं लगाते हैं. ये भारत की सच्चाई है.

#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "...Our CLP leader in Rajasthan visits a temple, and BJP leaders perform a 'purification' ritual. Congress President Kharge ji, who has dedicated his entire life to the country and the Constitution, goes to the Ramlila Ground in… pic.twitter.com/2EN4llPGiK

— ANI (@ANI) August 29, 2026

राहुल गांधी ने उठाया ग्रामीण इलाकों में दलितों का मुद्दा

राहुल गांधी ने कहा कि कुएं पर दलितों को पानी नहीं पीने देते हैं जिसके चलते उन्हें अपना खुद का कुआं खोदना पड़ा, क्योंकि उन्हें गांव के कुएं से पानी नहीं पीने दे रहे थे. चाय की दुकान पर दो तरीके के कप चलते हैं, एक शीशा का कप होता है जिसे दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है धोया जा सकता है, दूसरा पेपर या प्लास्टिक का कप होता है जिसे फेंक दिया जाता है. राहुल गांधी ने कहा कि प्लास्टिक या पेपर वाला कप दलितों के लिए और कांच वाला दूसरे लोगों के लिए.

ये भी पढ़ें: कृति सेनन को मिला राहुल गांधी का साथ, एक्ट्रेस के सपोर्ट में कही ये बात

रोजाना करोड़ों दलितों पर होते हैं हमले- राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा, "बारात में जो खुशी का दिन होना चाहिए, उस दिन हजारों दलित जब घोड़े पर चढ़ते हैं तो हेलमेट पहनकर जाते हैं. उनपर पत्थर फेंके जाते हैं उन्हें मारा जाता है, धमकाया जाता है पीटा जाता है." राहुल गांधी ने कहा कि ये हिंदुस्तान की सच्चाई है. ये उत्तर प्रदेश की सच्चाई है, उत्तर भारत की सच्चाई है. इसे आप शहरों में गांव में देख सकते हैं.

#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "This act violates the SC/ST Act. Performing a 'purification' ritual is a crime. Yet, no action has been taken. Therefore, we demand that an FIR be registered immediately against those who carried out this purification ritual in… https://t.co/4auudCygHppic.twitter.com/OH3VWpES0P

— ANI (@ANI) August 29, 2026

उन्होंने कहा कि जितनी बुलंद आवाज होती है. जितना कामयाब दलित व्यक्ति होता है उतनी ताकत से उसपर हमला किया जाता है. हर रोज करोड़ों लोगों पर आक्रमण होता है. उन्होंने कहा कि अगर कोई दलित नेता कामयाब हो जाए, चाहे कारोबार में क्रिकेट में या कहीं पर भी तो उसपर आक्रमण होता है.

ये भी पढ़ें: सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: ए जर्नी ऑफ लव' प्रकाशित नहीं करेगा पेंगुइन इंडिया, ये है वजह