ग्वालियर में शादीशुदा युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की: टीनशेड की बांस की बल्ली से लगाया साड़ी का फंदा, नशे का था आदी - Gwalior News
ग्वालियर में शादीशुदा युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:टीनशेड की बांस की बल्ली से लगाया साड़ी का फंदा, नशे का था आदी
ग्वालियर5 घंटे पहले
कॉपी लिंक
ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित कर्मचारी आवास कॉलोनी, महलगांव में 30 वर्षीय शादीशुदा युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार रात करीब 10 बजे उसने घर के पास बने टीनशेड में बांस की बल्ली से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन उसे तत्काल जयारोग्य अस्पताल (JAH) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
टीनशेड में लगाया फंदा
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान राकेश रायकवार (30) पुत्र डरऊ रायकवार निवासी कर्मचारी आवास कॉलोनी, महलगांव के रूप में हुई है। उसके भाई सोनू रायकवार ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे राकेश बाहर से घर लौटा था। कुछ देर बाद उसने टीनशेड में लगी बांस की बल्ली से साड़ी का फंदा बांधकर आत्महत्या कर ली।
घटना का पता चलते ही सोनू, उसकी पत्नी सरस्वती और मामा दीनदयाल रायकवार ने राकेश को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद उसे ई-रिक्शा से जेएएच के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग ले जाया गया। वहां रात करीब 11:35 बजे डॉक्टर अजीत सिंह राजपूत ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
नशे का आदी था राकेश
परिजनों ने पुलिस को बताया कि राकेश नशे का आदी था। हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस नशे की लत समेत अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच
परिजन की सूचना पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस जेएएच पहुंची और शव का पंचनामा तैयार किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार के मुताबिक युवक के फांसी लगाने की सूचना अस्पताल से मिली थी। मामले में जांच की जा रही है, जिसके बाद आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।
.
खबरें और भी हैं...
प्रोफेसर की पत्नी के पर्स से 6.5लाख के जेवर चोरी: ई-रिक्शा में साथ बैठीं 3 महिलाओं पर शक; भिंड से राखी बांधने ग्वालियर आई थीं
कॉपी लिंक
शेयर
ट्रक ने टेम्पू में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत: पटिया वाले बाबा के दर्शन कर लौट रहा था परिवार, निरावली तिराहा पर हुआ हादसा
0:59
कॉपी लिंक
शेयर
ग्वालियर में आधी रात दो एटीएम तोड़ने की कोशिश: सायरन बजते ही भागा नकाबपोश बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
0:41
कॉपी लिंक
शेयर
ग्वालियर में डिलीवरी बॉय को गोली मारने का VIDEO: मोमोज वाले से बहस कर रहे थे, विवेक बीच-बचाव करने आया; कल परिजन ने चक्काजाम किया था