IND vs AFG : भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच अगले महीने से टी20 सीरीज खेली जाने वाली है. इन दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है. भारत में दोनों टीमों तीन मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेलते हुए नजर आएंगे. इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान किस दिन होगा और किन-किन खिलाड़ियों को स्क्वाड में जगह मिलेगी. आइए आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं.
भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैच खेले जाने वाले हैं. पहला मुकाबला 13 सितंबर को होगा, जबकि दूसरा मैच 15 सितंबर और तीसरा मैच 17 सितंबर को खेला जाने वाला है. ये सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान की मेजबानी में खेले जाएंगे. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया ने अभी तक अपने स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है. अब वो तारीख सामने आ गई है, जिस दिन इस सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान हो सकता है.
इन दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान
दरअसल, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति एक बैठक करने वाली है. इस बैठक के बाद टीम का ऐलान कर दिया जाएगा. भारतीय चयन पैनल की मीटिंग 3 सितंबर को होने वाली है. मुंबई में होने वाली इस बैठक के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी20 मुकाबलों के टीम का ऐलान आधिकारिक तौर पर किया जाएगा.
🚨 UPDATE ON TEAM INDIA. [TOI]
- Selectors are likely to retain the team selected for Asian Games
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 30, 2026
- Fitness reports of Hardik, Nitish, Bumrah are awaited
- Varun Chakaravarthy has regained full fitness
- Selectors are likely to pick the squad for Afghanistan T20s on Sept 3rd pic.twitter.com/iuD3LnSAiT
कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड
अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने वाली टी20 सीरीज में उन्हीं खिलाड़ियों के खेलने की उम्मीद है, जो एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाली टीम के दल का हिस्सा हैं. इसका मतलब अफगानिस्तान सीरीज में श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की कप्तानी संभालेंगे. उनके साथ वैभव सूर्यवंशी,अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और तिलक वर्मा को टीम में बरकरार रखा जा सकता है.
वरुण चक्रवर्ती पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और उनकी टीम में वापसी हो सकती है. वहीं, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी और जसप्रीत बुमराह की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार है. इस बॉलिंग यूनिट में हर्षित राणा का भी नाम जुड़ सकता है. उन्होंने भी फिटनेस हासिल कर ली है. अब वो भी इस स्क्वाड में वापसी कर सकते हैं.
🚨 BIG UPDATES ON TEAM INDIA SQUAD AGAINST AFG 🚨
- Team India squad announced in next week.
— Vikas (@Vikas662005) August 29, 2026
- Jasprit Bumrah is fully fit.
- Hardik Pandya comeback in this series.
- Varun & Prince is also fully fit.
- Sanju Samson is likely back in the squad.
- Bumrah, Mayank, Arshdeep &… pic.twitter.com/qUHiNTAAUd
इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम अपना स्क्वाड पहले ही ऐलान कर चुकी है. अफगानिस्तान क्रिकेट की कप्तानी इब्राहिम जादरान को दी गई है. वहीं टीम में विस्फोटक बल्लेबाज और विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को जगह दी गई है. मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी टीम में शामिल हैं. वहीं अजमतुल्लाह उमरजई और गुलबदीन नायब बतौर ऑलराउंडर स्क्वाड में शामिल हुए हैं.
अफगानिस्तान का स्क्वाड
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, रशीद खान, नांग्याल खरोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, अब्दुल्ला अहमदजई.
रिजर्व खिलाड़ी: शाहिदुल्लाह कमाल, फरीद अहमद मलिक, इजाज अहमदजई.
ये भी पढ़ें :टीम इंडिया के स्क्वाड में इस खतरनाक प्लेयर की होगी सरप्राइज एंट्री, जानिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में किसकी लेगा जगह?