अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, टिशू पेपर लिखा मिला 'बम'
लैंडिंग के बाद विमान को एयरपोर्ट के एक अलग और सुरक्षित क्षेत्र में ले जाकर खड़ा किया गया. इसके बाद सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाला गया.
Written By : विक्रम कुमार | Updated at : 31 Aug 2026 08:45 PM (IST)

अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Source : ABP Live
एअर इंडिया की एक फ्लाइट की सोमवार (31 अगस्त 2026) को बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. यह विमान सऊदी अरब के दम्माम से नई दिल्ली जा रही थी. एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने बम की धमकी मिलने के बाद विमान को अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं.
अहमदाबाद पुलिस ने बताया, 'फ्लाइट के टॉयलेट में क्रू मेंबर को एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर बम लिखा हुआ था. विमान में 32 यात्री सवार थे और उन सभी को टर्मिनल 2 पर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.' पुलिस के मुताबिक, विमान की जांच की जा रही है. दोपहर करीब 4:30 बजे अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे विमान की बारीकी से जांच की, लेकिन कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर दम्माम-दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई, जिसमें कुल 32 यात्री सवार थे. मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइट में क्रू मेंमबर के नाम एक नोट मिला. नोट में अंग्रेज़ी में 'बम' लिखा था. इसके बाद यात्रियों को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतारा गया और सुरक्षित जगह पर ले जाया… pic.twitter.com/07Y4pfqKjp
— ABP News (@ABPNews) August 31, 2026
लैंडिंग के बाद विमान को एयरपोर्ट के एक अलग और सुरक्षित क्षेत्र में ले जाकर खड़ा किया गया. इसके बाद सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाला गया. सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक दस्ते ने विमान की गहन जांच शुरू कर दी है. विमान और उसके सामान की पूरी तलाशी ली जा रही है. साथ ही यात्रियों की गिनती और आवश्यक पूछताछ की प्रक्रिया भी की जा रही है.
अधिकारियों ने बताया कि विमान को फिलहाल आइसोलेटेड एरिया में रखा गया है, जहां सुरक्षा जांच और सैनिटाइजेशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी. जांच पूरी होने तक किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है. हालांकि, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अभी तक कोई विस्फोटक सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं हुई है.
सुरक्षा एजेंसियां टिश्यू पेपर पर लिखे संदेश की सत्यता और उसके स्रोत की जांच कर रही हैं. घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है.

विक्रम कुमार एबीपी न्यूज़ में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं और डिजिटल टीम का हिस्सा हैं. एबीपी लाइव के नेशनल डेस्क पर विक्रम देश और विदेश की राजनीति से जुड़ी खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर इनका विशेष फोकस रहता है. देश-विदेश के बड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर लिखते रहते हैं. यूएस-ईरान युद्ध के दौरान इन्होंने कई इन-डेप्थ खबरें की हैं जिन पर कई मिलियन व्यूज आए. साल 2023 में प्रतिष्ठित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया हिंदी में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद एबीपी लाइव के साथ करियर की शुरुआत की. Email: [email protected]
Read More
Published at : 31 Aug 2026 07:13 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola