Disha Salian: दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रहीं दिशा सालियान केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है. मौत के 6 साल के बाद अब CBI इस मामले की जांच करेगी. सुशांत के निधन से 6 दिन पहले दिशा सालियान की मौत हुई थी. उनके पिता की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मामले की जांच CBI को सौंपी है. दिशा एक पॉपुलर सेलिब्रिटी मैनजर थीं. उन्होंने सुशांत के अलावा और भी कई स्टार्स के साथ काम किया था.
दिशा का जन्म 26 मई 1992 को कर्नाटक के उडुपी में हुआ था. हालांकि, वो पली-बढ़ी मुंबई में थीं. मुंबई से ही उन्होंने मास मीडिया की पढ़ाई की थी. उसके बाद उन्होंने फ्रीलांस रिपोर्टर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था. बाद में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनकी एंट्री हुई. कई फर्म के लिए उन्होंने टैलेंट मैनेजर के तौर पर काम किया. बाद में उन्होंने कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ भी जुड़कर मैनेजर के तौर पर काम किया, जिसमें एक बड़ा नाम ऐश्वर्या राय का भी है.
ऐश्वर्या राय, भारती सिंह और वरुण शर्मा की मैनेजर रहीं
रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2015 में आई फिल्म जज्बा के दौरान दिशा सालियान ने ऐश्वर्या राय के लिए काम किया था. बाद में वो एक्टर वरुण शर्मा और कॉमेडियन भारती सिंह की भी मैनेजर रहीं. इन सबके बाद वो सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर बनीं. सुशांत की मौत से चंद दिन पहले ही दिशा की मौत हुई थी. उनकी मौत 14वीं मंजिल से गिरकर हुई थी.
ये भी पढ़ें-
सैयारा से पहले किया काम, अब आ रही अनीत पड्डा की सीरीज हुंकार, कौन-कौन हैं उनके साथ?
ऑब्सेशन की बंपर कमाई पर किसका हक? प्रोड्यूसर ने को-फाउंडर पर किया केस
रेप और हत्या का दावा
चूंकि उनकी और सुशांत की मौत में सिर्फ 6 दिनों का अंतर था, ऐसे में दोनों मामलों को एक दूसरे से जोड़ा गया. हालांकि, पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में किसी भी साजिश होने से इनकार किया था और इसे एक्सीडेंटल डेथ बताया था. दिशा के पिता का कहना है कि उनकी बेटी का रेप हुआ था और फिर उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी. उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए ही अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने ये बड़ा फैसला सुनाया है और CBI के बड़े अधिकारियों द्वारा मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More