विक्स को रसोई के किनारों पर क्यों लगा रहे हैं लोग? ये वायरल हैक आप भी करेंगे ट्राई!
Sep 02, 2026 05:56 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Viral Kitchen Hack: सोशल मीडिया पर एक हैक काफी वायरल हो रहा है, जिसमें लोग विक्स को कॉटन पर लगाकर रसोई के किनारों पर लगा रहे हैं। क्या आपको पता है कि इस हैक के फायदे क्या हैं? एक बार जान लेंगे तो जरूर ट्राई कर के देखेंगे।

वायरल किचन हैक
सोशल मीडिया पर आय दिन किचन हैक वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ तो बड़े ही सिंपल और इफेक्टिव होते हैं, जो वाकई काम को आसान बना देते हैं। ऐसा ही हैक इन दिनों काफी वायरल हो रहा है, जिसमें लोग विक्स वेपोरब को रसोई में इस्तेमाल कर रहे हैं। जी हां, इस हैक के मुताबिक अगर विक्स को रसोई के कोनों-किनारों पर लगाया जाए तो चींटी, कॉकरोच और छोटे-मोटे कीड़े-मकोड़ों का आना-जाना कम हो जाता है। अब सवाल है कि क्या वाकई ये वायरल हैक काम करता है? अगर हां, तो इसे कैसे इस्तेमाल किया जाए। आइए जानते हैं-
रसोई में क्यों इस्तेमाल किया जाता है विक्स
सोशल मीडिया पर वायरल इस हैक के मुताबिक विक्स की थोड़ी सी मात्रा लेकर उन जगहों पर लगाने की बात कही जाती है, जहां से चींटी और कॉकरोचों का आना-जाना लगा रहता है। कहा जाता है कि विक्स की तेज गंध छोटे कीड़े-मकोड़ों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है। इसलिए वो दूर भागते हैं। अगर आप भी रसोई में कॉकरोच या चींटियों के आने-जाने से परेशान रहते हैं तो ये हैक ट्राई जरूर कर के देख सकते हैं।
जानें यूज करने का सही तरीका
इस वायरल हैक को आजमाने के लिए विक्स को किसी कॉटन की मदद से किचन के उन कोनों पर लगाएं, जहां अक्सर कॉकरोच और चींटियां आती-जाती रहती हैं। आप इसे सिंक के आसपास, किचन कैबिनेट के कोनों, गैस के आसपास और पीछे, दीवार के कोनों दरवाजों के आसपास लगा सकते हैं। इसे बहुत ज्यादा मात्रा में लगाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि थोड़े से विक्स की गंध की काफी होती है।
क्या वाकई काम करता है ये हैक?
जाहिर है विक्स कोई इंसेक्टिसाइड नहीं है, यानी इसे कीड़े-मकोड़ों और चींटी-कॉकरोच को भगाने के लिए नहीं बनाया गया है। लेकिन विक्स में मेंथॉल, कपूर और यूकेलिप्टस ऑयल जैसे इंग्रेडिएंट्स होते हैं, जिनकी गंध बहुत तेज होती है। ये तेज गंध कीड़े-मकोड़ों को बिल्कुल पसंद नहीं होती इसलिए वो इसके आसपास भी भटकना पसंद नहीं करते। हालांकि अगर आपके घर में कुछ ज्यादा ही चींटी या कॉकरोच हैं, तो दूसरे इफेक्टिव उपाय फॉलो करना ज्यादा जरूरी है।
कॉकरोच और चींटियों को रोकने के लिए ये काम ज्यादा जरूरी है
रसोई में कॉकरोच और चींटियों का आना जाना रोकने के लिए ये बातें ध्यान रखना जरूरी हैं-
- खाने-पीने की चीजें खुली ना छोड़ें।
- किचन के फर्श और कैबिनेट की साफ सफाई रखें।
- सिंक के आसपास पानी जमा ना होने दें।
- किचन डस्टबिन की सफाई का ध्यान रखें।
- दीवारों के कोनों और कैबिनेट के आसपास मौजूद दरारों को सील करें।
- ज्यादा कॉकरोच बढ़ गए हैं तो मार्केट में मिलने वाले स्प्रे कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
See Less