जन्माष्टमी पर शुक्रवार को बंद रहेगा शेयर बाजार? ट्रेडर्स के लिए जानना जरूरी

Sep 03, 2026 04:36 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • Stock market holiday: शुक्रवार को जन्माष्टमी का त्योहार है
  • इस त्योहार के मौके पर भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे या नहीं, आइए जान लेते हैं
share market

शेयर बाजार में शुक्रवार को होगी ट्रडिंग

Stock market holiday: भारतीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, 4 सितंबर यानी शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी है। इस मौके पर भारतीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी या नहीं, आइए जान लेते हैं।

क्या बंद रहेगा बाजार?

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE के इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट के लिए 2026 के स्टॉक मार्केट हॉलिडे कैलेंडर में यह त्योहार शामिल नहीं है। इसका मतलब है कि NSE और BSE, दोनों पर इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव में ट्रेडिंग सामान्य मार्केट समय के दौरान जारी रहेगी। निवेशक मौजूदा ट्रेडिंग शेड्यूल में बिना किसी बदलाव के हमेशा की तरह स्टॉक और डेरिवेटिव खरीद और बेच सकते हैं। इक्विटी मार्केट की तरह MCX पर कृषि और गैर-कृषि कमोडिटी, दोनों में ट्रेडिंग 28 अगस्त को सामान्य रूप से होगी। निवेशक बिना किसी बदलाव के सुबह और शाम दोनों ट्रेडिंग सत्रों में भाग ले सकेंगे।

स्टॉक मार्केट की छुट्टियां 2026

स्टॉक मार्केट के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार भारतीय शेयर बाजार के लिए अगली ट्रेडिंग छुट्टी 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी है। इसके अलावा, अक्टूबर और नवंबर के अलावा दिसंबर महीने में भी छुट्टियां हैं।

14 सितंबर (सोमवार): गणेश चतुर्थी

2 अक्टूबर (शुक्रवार): महात्मा गांधी जयंती

20 अक्टूबर (मंगलवार): दशहरा

10 नवंबर (मंगलवार): दिवाली-बालिप्रतिपदा

24 नवंबर (मंगलवार): प्रकाश गुरपर्व ​​श्री गुरु नानक देव

25 दिसंबर (शुक्रवार): क्रिसमस

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव का माहौल रहा। सप्ताह के चौथे दिन सेंसेक्स एक समय यह पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले 354 अंक चढ़कर 76,924 अंक पर पहुंच गया था। हालांकि, आखिरी एक घंटे में दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली से सूचकांक 417.49 अंक (0.55 प्रतिशत) नीचे 76,152.86 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 41 अंक यानी 0.17 प्रतिशत गिरकर 23,873.45 अंक पर बंद हुआ। घरेलू स्तर पर दिग्गज कंपनियों में मुनाफावसूली को जोर देखा गया। विशेष रूप से आईटी, एफएमसीजी, ऑटो, स्वास्थ्य और फार्मा कंपनियों में बिकवाली हुई। बैंकिंग, वित्त, रियल्टी, मीडिया और रासायनिक सेक्टरों के सूचकांकों में तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.28 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.20 प्रतिशत की गिरावट में बंद हुआ।

इससे पहले, बुधवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 373.93 अंक यानी 0.49 प्रतिशत टूटकर 76,570.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 808.56 अंक की गिरावट के साथ 76,135.72 अंक पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 141.35 अंक यानी 0.59 प्रतिशत फिसलकर 23,914.45 अंक पर बंद हुआ।