9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नायब तहसीलदार की देखरेख में होगी कार्रवाई
आज होने वाले बुलडोजर एक्शन के दौरान नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल और शुभम प्रताप सिंह को प्रभारी बनाया गया है। राजस्व निरीक्षक चंद्रपाल सिंह और पंकज गुप्ता, तथा लेखपाल दिगपाल सिंह, सुभाषचंद, पीयूष शर्मा, सुरेंद्र सिंह, अनुराग शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार और अमित कुमार-1 को भी नामित किया गया है।
13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एक बुलडोजर- फायर विभाग की गाड़ी पहुंची
गांव मढ़न में बुलजडोजर एक्शन को देखते हुए एक बुलडोजर और फायर विभाग की गाड़ी आ गई है।
18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
संभल में अब तक कहां-कहां चला बुलडोजर, 6 प्वाइंट्स में समझिए
1. तहसील संभल के गांव राया बुजुर्ग में एक मस्जिद और कुछ मकानों को ध्वस्त किया गया। गांव सलेमपुर सलार में एक मस्जिद को हटाया गया, जबकि गांव ऐंचौड़ा कंबोह में श्री कल्कि धाम के पास स्थित एक मस्जिद पर कार्रवाई की गई। गांव मुबारकपुर बांद में एक मस्जिद, मदरसा और 8 दुकानों को तोड़ा गया।
2. संभल शहर के थाना हयातनगर क्षेत्र में बिजनौर-आगरा हाईवे पर बनी एक मजार को पीछे हटाया गया। उसके आसपास किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। वहीं, संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव बिछौली में ईदगाह, इमामबाड़ा और पांच मकानों पर कार्रवाई की गई। जिला मुख्यालय बहजोई क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर स्थित एक हनुमान मंदिर को भी हटाया गया।
3. चंदौसी के वारिस नगर मोहल्ले में एक मस्जिद को ध्वस्त किया गया, जबकि सैनिक पेट्रोल पंप के पास स्थित कब्रिस्तान की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। नगर पंचायत नरौली में सरकारी भूमि पर बने एक मदरसे को हटाया गया। तहसील गुन्नौर के गांव बाघऊ में एक मजार को भी ध्वस्त किया गया।
4. संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव शेर खां सराय में सरकारी भूमि पर "टीले वाली मस्जिद" के नाम पर किए गए कब्जे को हटाते हुए करीब तीन बीघा भूमि पर बने कब्रिस्तान को बुलडोजर कार्रवाई के जरिए कब्जा मुक्त कराया गया। 5. 04 जून को संभल के 1978 दंगे के पीड़ित स्वर्गीय रामशरण दास रस्तोगी की पुत्रवधू रुक्मणी रस्तोगी को पुनर्वास के लिए 100 गज जमीन का पट्टा दिया गया। यह भूमि संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के गांव शेर खां सराय में स्थित है, जहां वर्षो पहले टीले वाली मस्जिद के नाम से तीन बिगड़ सरकारी भूमि पर कब्जा कर कब्रिस्तान बना लिया गया था, प्रशासन की कार्रवाई के बाद 12 अगस्त 2025 को कब्रिस्तान हटाकर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। 6. 05 जून को तहसील गुन्नौर के थाना बबराला क्षेत्र के गांव बाघऊ में चामुंडा मंदिर के निकट 24 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध कब्जा कर "खेरे वाले बाबा चमन साहब बाबा दरगाह शरीफ मजार" को एक बुलडोजर से जमीदोज कर दिया गया। डीएम अंकित खंडेलवाल, एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की मौजूदगी में मजार को हटाने की पूरी कार्रवाई की गई।
22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तहसीलदार और एसडीएम ने दिए थे ध्वस्तीकरण के आदेश

तहसीलदार न्यायालय ने धारा-67 के तहत गांव मढ़न में सरकारी कब्रिस्तान की जमीन को खाली कराने का आदेश दिया था। जबकि संभल न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुतोष तिवारी ने गाटा संख्या 393, (दो बीघा) में से 0.128 हेक्टेयर (डेढ़ बीघा) भाग से शमशाद पुत्र शन्नू और इफतखार पुत्र मल्लाह को बेदखल करने का आदेश दिया था। इन अवैध कब्जों को हटाने के लिए तहसीलदार संभल धीरेंद्र कुमार सिंह ने एक टीम का गठन किया है।