'वो खुद और ज्यादा ओवर...'दिलीप ट्रॉफी फाइनल से पहले मोहम्मद शमी को लेकर ईशान किशन ने कही ये बड़ी बात
दिलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच से पहले ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन नें अपनी टीम के स्टार अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर बड़ा बयान दिया है.
दिलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच से पहले ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन नें अपनी टीम के स्टार अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर बड़ा बयान दिया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/05/ishan-kishan-mohammed-shami-2026-09-05-15-47-31.jpg)
Ishan Kishan Mohammed Shami
Duleep Trophy 2026 Final: दिलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला 6 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा, जहां खिताब के लिए ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीमें आमने-सामने होंगी. ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने फाइनल का टिकट कटाया है. उनकी टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी शामिल हैं. इस फाइनल मुकाबले से पहले कप्तान ईशान किशन ने शमी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. शमी की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए ईशान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मुझे लगता है कि अब वह एक ऑलराउंडर बन गए हैं.
ईशान किशन ने जमकर की मोहम्मद शमी की तारीफ
दिलीप ट्रॉफी के फाइनल से पहले ईशान किशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. इस दौरान ईशान किशन ने मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ की. किशन ने कहा कि 36 साल की उम्र में भी शमी का जोश कमाल का है, वे मैच के दौरान खुद आगे बढ़कर और ज्यादा ओवर डालने की मांग कर रहे थे. इसके अलावा, शमी द्वारा सेमीफाइनल में 2 शानदार चौके लगाने और विनिंग रन बनाने पर किशन ने मजाकिया अंदाज में उन्हें 'ऑलराउंडर' भी करार दिया.
मुझे लगता है कि अब वह एक ऑलराउंडर बन गए हैं - ईशान किशन
ईशान किशन ने कहा, "शमी खेल के लेजेंड हैं. उन्होंने भारत के लिए बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है. पिछले मैच में उनके प्रयास को देखकर, शमी भाई खुद और ज्यादा ओवर मांग रहे थे, जिससे कप्तान को काफी आत्मविश्वास मिलता है. उन्होंने 2 चौके भी लगाए, इसलिए मुझे लगता है कि अब वह एक ऑलराउंडर बन गए हैं."
Captain Ishan Kishan on Mohammed Shami via RevSportz:
"Shami is a legend of the game. He has done so well for India. Looking at his effort in the last game, Shami bhai was asking for more overs, that gives confidence for the captain. He scored two boundaries, he is now an… pic.twitter.com/c4VIhkc05Q
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 5, 2026
दिलीप ट्रॉफी 2026 में मोहम्मद शमी ने किया है शानदार प्रदर्शन
दिलीप ट्रॉफी 2026 में मोहम्मद शमी का प्रदर्शन बेहद शानदार और प्रभावशाली रहा है. ईस्ट जोन की तरफ से खेलते हुए उन्होंने न सिर्फ अपनी घातक गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों को परेशान किया, बल्कि टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है. अब फाइनल में भी उनकी टीम ईस्ट जोन को उनसे काफी उम्मीदें होगीं. शमी एक मैच विनर खिलाड़ी हैं. फाइनल मैच में वो विरोधी टीमों के लिए घातक साबित हो सकते हैं.
सेमीफाइनल में शमी ने किया था ऑलराउंडर प्रदर्शन
सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में मोहम्मद शमी ने गेंद, बल्ले और फील्डिंग तीनों से धमाकेदार ऑलराउंड प्रदर्शन कर अपनी क्लास दिखाई. गेंदबाजी में अपनी धार का जलवा बिखेरते हुए उन्होंने मैच में कुल 5 विकेट चटकाए. गेंदबाजी के अलावा मैदान पर मुस्तैदी दिखाते हुए उन्होंने अपनी ही गेंद पर एक हाथ से जादुई कैच लपककर सबको हैरान कर दिया. इसके बाद, दूसरी पारी में नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने उतरे शमी ने सिर्फ 5 गेंदों में 2 शानदार चौके जड़कर नाबाद 8 रन बनाए और टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
इससे पहले नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में भी शमी ने पहली पारी में 9 ओवर गेंदबाजी की और दूसरी पारी में 5 ओवर डाले थे. हालांकि इस मैच में उन्हें विकेट नहीं मिले, लेकिन उन्होंने बेहद कसी हुई गेंदबाजी की. दूसरी पारी में उन्होंने सिर्फ 2 की इकॉनमी रेट से बल्लेबाजी की थी. जबकि बल्ले से उन्होंने पहली पारी में 19 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौके की मदद से 11 रन बनाए थे.
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ स्मृति मंधाना रचेंगी इतिहास, विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाली बनेंगी दूसरी भारतीय बल्लेबाज
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें