रोहतक में 20 वर्षीय बेटे द्वारा मां की हत्या करने के मामले में मृतक महिला के पिता ने कई खुलासे किए हैं। पिता रामनिवास कौशिक के कहा कि बेटी पिंकी रक्षाबंधन के दिन घर आई थी और रोते हुए बोली थी कि पापा अबकी बार बेटी नहीं मिलेगी। हमें क्या पता था कि पिंक

.

रामनिवास ने बताया कि पिंकी (40) की शादी गांव ब्राह्मणवास के देवेंद्र सिंह (42) के साथ 2002 में हुई थी। देवेंद्र गुजरात की एक कंपनी में इंजीनियर है, जिसकी डेढ़ लाख रुपए सैलरी है। पिंकी को शक था कि देवेंद्र का गुजरात में ही किसी महिला के साथ अवैध संबंध है।

इसको लेकर दोनों में झगड़ा भी होता था। उधर, देवेंद्र जब भी घर आता तो इस बात पर पिंकी को पीटता और बच्चों को भड़काता। इकलौता बेटा उसकी बातों में आकर मां से नाराज रहने लगा था। तीन बच्चे और सास ससुर सोनीपत रहते थे, लेकिन पिंकी अलग होकर रोहतक रहने लगी थी। इसी को लेकर रविवार को वो मां से झगड़ा करने लगा और बाद में गला दबाकर हत्या कर दी।

पति और बच्चों के साथ मृतक महिला। बीच में पिता के साथ खड़ा आरोपी प्रिंस है।

पति और बच्चों के साथ मृतक महिला। बीच में पिता के साथ खड़ा आरोपी प्रिंस है।

पिता ने बताया क्या थी बेटी-दामाद में झगड़े की वजह…

  • पति मारता, बेटे को भी भड़काता था: पानीपत के बांध गांव निवासी पिंकी के पिता रामनिवास कौशिक ने आरोप लगाया कि बेटी का पति देवेंद्र कई बार उसके साथ मारपीट कर चुका था। इस संबंध में महिला थाने में शिकायत भी दी गई थी। यही नहीं, बेटे प्रिंस ने भी पिता के कहने पर पिंकी से मारपीट की थी।
  • 10 साल से अकेली रह रही थी पिंकी: रामनिवास के मुताबिक, पिंकी करीब 10 साल से ब्राह्मणवास स्थित ससुराल के पुश्तैनी मकान में अकेली रह रही थी। उसके तीन बच्चे और सास-ससुर सोनीपत में रहते हैं। पिंकी 10वीं पास थी और अपना खर्च खुद चलाती थी। रिश्तेदार भी उसकी मदद करते थे।
  • पिता के साथ भी मारपीट का आरोप : पिता रामनिवास ने आरोप लगाया कि देवेंद्र और उसके परिवार के लोगों ने उनके साथ भी कई बार मारपीट की। बेटी का घर बचाने के लिए वह यह सब सहते रहे। उधर, पिंकी भी पति को तलाक देने से मना करती थी, इस कारण वो उससे मारपीट करता था।

चुन्नी से गला दबाया, हड्डी तोड़कर मारा

  • मां से मिलने के बहाने गांव आया था प्रिंस: रामनिवास के मुताबिक, पिंकी का बेटा प्रिंस ब्राह्मणवास में अपनी मां से मिलने आया था। इसी दौरान वो मां को सोनीपत वाले घर चलने के लिए जिद करने लगा। इस पर दोनों में कहासुनी हुई। आरोप है कि इसके बाद ही प्रिंस ने पिंकी का गला दबा दिया।
  • दो महिलाओं ने छुड़ाने की कोशिश की: रामनिवास का कहना है कि घटना के दौरान दो पड़ोसी महिलाओं ने पिंकी को बचाने की कोशिश की, लेकिन प्रिंस ने उन्हें भी धमकी देकर दूर कर दिया। इसके बाद पिंकी की मौत हो गई।
  • गर्दन पर दरांती के निशान : पिता के मुताबिक, पिंकी की गर्दन पर दरांती जैसे हथियार से चोट का निशान था और गर्दन की हड्डी टूटी हुई थी। उसके गले में चुन्नी भी मिली थी। रामनिवास ने आरोप लगाया कि हत्या के पीछे देवेंद्र की भूमिका है और उसके कहने पर ही प्रिंस ने हत्या की।
मृतका पिंकी के पिता रामनिवास, जानकारी देते हुए।

मृतका पिंकी के पिता रामनिवास, जानकारी देते हुए।

बच्चे दादा-दादी साथ सोनीपत रहते

शादी के बाद दोनों के तीन बच्चे हुए। बेटा इनमें सबसे बड़ा है। उसके अलावा दो बेटियां हैं। तीनों बच्चे सोनीपत में अपने दादा-दादी के साथ रहते हैं। पिंकी के पिता ने ये भी बताया कि देवेंद्र घर आता था तो पिंकी के साथ मारपीट करता था। ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर पिंकी अलग रहने लगी थी।

घटनास्थल पर पड़ा हुआ मृतका पिंकी का शव।

घटनास्थल पर पड़ा हुआ मृतका पिंकी का शव।

शिकायत पर केस दर्ज, शव का आज होगा पोस्टमॉर्टम

सदर थाना पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि गांव ब्राह्मणवास में महिला के पिता की की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। शव का आज पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले में जांच कर रही है। सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।