सास-बहू के रिश्ते के लिए टिप्स: ‘हमारे जमाने में ऐसा नहीं होता था’ छोड़िए, बहू के साथ सीखिए नया जमाना
Mon, 07 Sep 2026 10:06 AM IST
Shruti Gaur
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Mon, 07 Sep 2026 10:06 AM IST
सार
Saas Bahu Relationship: आज के दौर में सास-बहू का रिश्ता नोक-झोंक से आगे बढ़कर दोस्ती, सहयोग और समझ का रूप ले रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, एक-दूसरे को समझने और साथ बदलने से पीढ़ीगत दूरी कम होती है और रिश्ता मजबूत बनता है।
Saas Bahu Relationship: सास-बहू का रिश्ता लंबे समय से नोक-झोंक भरा माना जाता रहा है। लेकिन बदलते समय के साथ यह रिश्ता अब सहयोग, समझ और दोस्ती की नई मिसाल पेश कर रहा है। आज की बहुएं सास को अपनी जिंदगी की सहेली बना रही हैं। वे उन्हें आधुनिक कपड़े, नई तकनीक, स्वास्थ्य के प्रति सजगता और आत्मविश्वास सिखा रही हैं। वहीं सास भी पुरानी सोच छोड़कर नई जिंदगी को अपना रही हैं।
सोशल मीडिया पर सास-बहू की कई जोड़ियां रील बनाती, घूमती और मस्ती करती नजर आती हैं। यह बदलाव बताता है कि रिश्ता तब खूबसूरत बनता है, जब दोनों एक-दूसरे के साथ बदलना सीखें। ऐसे में स्मार्ट सास बनने का मतलब अपनी पहचान छोड़ना नहीं, बल्कि समय के साथ खुद को बेहतर बनाना है, जिसमें बहू आपकी मेंटोर बन रही है।
सास-बहू के रिश्ते के लिए टिप्स - फोटो : Adobe stock
दीजिए उनका साथ
आजकल सोशल मीडिया पर सास-बहू की जोड़ियां साथ में रील बनाती, घूमती और खूब मस्ती करती नजर आ जाती हैं। यह बदलते रिश्तों और सोच की खूबसूरत मिसाल है। ऐसे में अगर आपकी बहू भी आपके साथ कोई मजेदार वीडियो बनाना चाहती है या नया ट्रेंड आजमाने को कहती है, तो उसे ‘हमारे जमाने में ऐसा नहीं होता था’ कहकर रोकें नहीं। उसकी बात को तवज्जो दें, साथ मुस्कुराएं और रिश्ते में अपनापन व गरमाहट लाने का प्रयास करती रहें।
सास-बहू के रिश्ते के लिए टिप्स - फोटो : Adobe stock
शक और ताने छोड़कर दोस्ती का हाथ बढ़ाएं
हर बात पर शक करना और ताना मारना आम जिंदगी का हिस्सा नहीं, यह धारावाहिकों की देन है। असल में, सास-बहू का रिश्ता तब खूबसूरत बनता है, जब उसमें सलाह के साथ दोस्ती भी हो। आज बहुएं समझने लगी हैं कि सास की इच्छाएं और खुशियां भी जरूरी हैं। उनकी जिंदगी में भी नएपन की जरूरत है। इसलिए यह समझिए कि बहू आपको बदल नहीं रही, बल्कि नए अंदाज में जीना सिखा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सास-बहू के रिश्ते के लिए टिप्स - फोटो : Adobe
तकनीक, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास
स्मार्ट बनने का मतलब सिर्फ आधुनिक कपड़े पहनना या सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना नहीं है। आज की बहुएं खुद के साथ अपनी सास को भी नई तकनीक और गैजेट्स का इस्तेमाल सिखाकर स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित कर रही हैं। आर्थिक मामलों में उनकी राय को मजबूती से रखने में मदद कर रही हैं। साथ ही यात्रा, अपनी रुचियों के लिए समय निकालने और जरूरत पड़ने पर आत्मविश्वास से अपनी बात रखने के लिए भी प्रोत्साहित कर रही हैं।
विज्ञापन
सास-बहू के रिश्ते के लिए टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड
अनुभव और आधुनिकता का सुंदर मेल
सास-बहू का रिश्ता अब कड़वी यादों से निकलकर समझ और सहयोग की ओर बढ़ रहा है। आज की बहू, सास को बदलने के बजाय उनके साथ बदलना सीख रही है। वह उन्हें आधुनिक सोच से जोड़ते हुए शॉपिंग, घूमने और रोजमर्रा के कामों में साथ रखती है। वहीं, सास के अनुभव बहू को मजबूत बनाते हैं। दोनों एक-दूसरे को समझकर रिश्ते को खूबसूरत बना रही हैं। आखिर स्मार्ट सास बनने का मतलब अपनी पहचान छोड़ना नहीं, बल्कि समय के साथ उसको बेहतर बनाना है।