IND vs NZ: टीम इंडिया अक्टूबर महीने में न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाली है. जहां पर भारतीय क्रिकेट टीम 5 वनडे, पांच टी-20 और 2 टेस्ट मैच खेलने वाली हैं. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के कारण सभी की नजरें वनडे सीरीज पर बहुत ज्यादा रहने वाली है. इसके अलावा टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली का भी ये आखिरी न्यूजीलैंड दौरा होने वाला है. ऐसे में भी फैंस के लिए वनडे सीरीज खास होगी. जिसको लेकर अब न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भी बड़ा बयान देते हुए रोहित-विराट को ओपन चैलेंज दिया है.
रो-को को लेकर बोले मिचेल सैंटनर
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली मौजूदा समय में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में दोनों के लिए न्यूजीलैंड दौरा बहुत ही अहम होने वाला है. जिसको लेकर बोलते हुए न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने पीटीआई के इंटरव्यू में कहा, ‘यह एक चुनौती होगी. हमने लंबे समय से देखा है कि वे दोनों अब भी बेहद अच्छे खिलाड़ी हैं और वनडे क्रिकेट के माहिर हैं. अतीत में न्यूजीलैंड की कुछ पिचें उन्हें काफी रास आई हैं. उम्मीद है कि इस बार ऐसा नहीं होगा.’
---विज्ञापन---
इस 5 मैचों की वनडे सीरीज पर सभी 140 करोड़ भारतीयों की नजरें टिकी हुई है. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए भी ये सीरीज उतनी ही अहम है. जिसके बारे में बात करते हुए सैंटनर ने कहा, ‘इसमें कोई संदेह नहीं कि यह शानदार सीरीज होगी. यह अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों का हिस्सा है. सीमित मैचों के बीच हर टीम वर्ल्ड कप के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ संयोजन बनाने की कोशिश कर रही है.’
VIDEO | New Zealand Captain Mitchell Santner says India's new-look Test side could face a challenge adapting to New Zealand conditions, with the two-Test series scheduled for November. He said the pitches could offer more assistance than Indian conditions and highlighted India's… pic.twitter.com/tgaXFBuiIA
— Press Trust of India (@PTI_News) September 7, 2026
वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर भी बोले सैंटनर
न्यूजीलैंड की टीम भी वनडे वर्ल्ड कप जीतना चाहती है. उनकी टीम के लिए भी ये टूर्नामेंट बहुत ही अहम होने वाला है. जिसको लेकर बात करते हुए कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा, ‘सबसे पहले हमारा लक्ष्य घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ सीरीज जीतना है. यह हमारे लिए शानदार उपलब्धि होगी. इसके बाद अगले साल अक्टूबर तक वर्ल्ड कप के लिए टीम का सही संयोजन तैयार करने पर ध्यान रहेगा.’
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल ने लगातार दूसरे दिन किया धमाकेदार प्रदर्शन, जड़ दिया पहला अर्धशतक
भारतीय टीम के लिए चैलेंज को लेकर बात करते हुए सैंटनर ने आगे कहा, ‘जैसा कि हमने पहले भी बात की है, सबसे जरूरी है कि परिस्थितियों के अनुसार जल्दी ढलने की कोशिश की जाए. नए खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड में लाल गेंद से क्रिकेट खेलने का यह पहला अनुभव हो सकता है. यहां की पिचें उनके लिए नई होंगी और संभव है कि वे भारत की तुलना में गेंदबाजों को अधिक मदद दें.’
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: केएल राहुल की ट्रेड वाली खबरों पर आया दिल्ली कैपिटल्स का रिएक्शन, मालिक ने अफवाहों पर लगाया विराम