IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2026 में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था. जिसके कारण ही इस टीम में बदलाव की बातें हो रही थी. फ्रेंचाइजी ने पहले ही ट्रेड के जरिए ऋषभ पंत को वापस लाया है. वहीं कुलदीप यादव को लखनऊ सुपर जायंट्स को दे दिया है. इस फ्रेंचाइजी के पास अब कई सुपरस्टार बल्लेबाज नजर आ रहे हैं. इस बीच सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की ट्रेड से जुड़ी खबरें आने लगी है. जिसको लेकर अब दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल का रिएक्शन सामने आया है. 

केएल राहुल की ट्रेड पर आया दिल्ली कैपिटल्स का रिएक्शन 

ऋषभ पंत की जब से दिल्ली कैपिटल्स टीम में वापसी हुई है. उसके बाद से ही केएल राहुल के दिल्ली कैपिटल्स छोड़ने की भी बातें हो रही हैं. पिछले दिनों खबर आई की केएल राहुल फिलहाल आईपीएल 2027 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के बात कर रहे हैं. उस रिपोर्ट में लिखा था कि आईपीएल में राहुल विकेटकीपर की भूमिका में भी खेलना चाहते हैं.

---विज्ञापन---

पंत की वापसी के बाद दिल्ली कैपिटल्स में ऐसा हो पाना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. ऐसे में राहुल केकेआर से बात कर रहे हैं. शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम फिलहाल एक कप्तान और विकेटकीपर दोनों ही तलाश रही है. ऐसे में राहुल इन दोनों ही रोल को केकेआर के लिए निभा सकते हैं. जिसके कारण ही ये रिपोर्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इस रिपोर्ट के बारे में चर्चा भी बहुत तेजी से हो रही थी. ऐसे में अब दिल्ली कैपिटल्स ने इन रिपोर्ट्स को गलत करार दे दिया है. 

KL IS KLUTCH FOR @DelhiCapitals – one of the nicest guys i know and one who puts the team before himself always. We have unfinished business and will work hard together to make Delhi proud @IPL https://t.co/RJC3JgpMsk

— Parth Jindal (@ParthJindal11) September 7, 2026

पार्थ जिंदल ने राहुल की ट्रेड पर दिया बड़ा बयान 

दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल ने भी अब इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स टीम के एक पोस्ट को ही शेयर करते हुए लिखा कि, ‘केएल @DelhiCapitals के लिए क्लच हैं. मैं जिन सबसे अच्छे लोगों को जानता हूं उनमें से एक हैं. जो हमेशा खुद से पहले टीम को रखते हैं. हमारा काम अधूरा है और हम दिल्ली को गर्व महसूस कराने के लिए मिलकर कड़ी मेहनत करेंगे.’  

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Duleep Trophy: 708 रन बनाकर भी हार सकती है ईशान किशन की टीम, जानें कैसे

जिसके बाद केएल राहुल ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है. इसी के साथ ही अब साफ हो गया कि राहुल अब दिल्ली कैपिटल्स टीम को नहीं छोड़ने वाले हैं. वो आईपीएल 2027 में भी दिल्ली के लिए ही खेलते हुए नजर आने वाले हैं. जहां पर उनके साथ ही ऋषभ पंत और अक्षर पटेल जैसे सुपरस्टार खिलाड़ी नजर आने वाले हैं. दिल्ली कैपिटल्स की टीम फिलहाल पहली ट्रॉफी का इंतजार कर रही है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: शुभमन गिल ने लगातार दूसरे दिन किया धमाकेदार प्रदर्शन, जड़ दिया पहला अर्धशतक