19

बहू ने क्याें रची हत्या की साजिश? पुलिस ने बताया

Image Credit : X

बहू ने क्याें रची हत्या की साजिश? पुलिस ने बताया

UP के कानपुर में 63 वर्षीय दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले ने पुलिस जांच में नया मोड़ ले लिया है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती पड़ताल में मामला लूटपाट का नहीं बल्कि परिवार के भीतर चल रहे तनाव से जुड़ा नजर आया। आरोप है कि उनकी 36 वर्षीय बहू शालू ने पूर्व घरेलू कर्मचारी विशाल को हत्या के लिए तैयार किया था। विनीत मिनोचा शनिवार रात अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे। उनके शरीर पर चाकू से 26 वार किए गए थे। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाली तो परिवार के पूर्व कर्मचारी विशाल (30) और उसके साथी राज किशोर पर शक गहराया। रविवार देर रात मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

29

Kanpur Crime: CCTV फुटेज से खुली हत्या की कड़ी

Image Credit : X

Kanpur Crime: CCTV फुटेज से खुली हत्या की कड़ी

जांच के दौरान विशाल ने पुलिस को बताया कि हत्या शालू के कहने पर की गई थी। उसके मुताबिक, शालू ने इस काम के बदले उसे पैसे देने का वादा किया था। इस बयान के बाद पुलिस ने शालू को भी हिरासत में लिया। शालू ने शुरुआत में मामले से खुद को दूर रखने की कोशिश की और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। हालांकि, पूछताछ आगे बढ़ने पर उसने अपनी भूमिका स्वीकार कर ली। पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम में शामिल लोगों की भूमिका और उनके बीच हुई बातचीत की भी जांच कर रही है।

39

CCTV निगरानी और घर के खर्च को लेकर नाराजगी

Image Credit : X

CCTV निगरानी और घर के खर्च को लेकर नाराजगी

शालू ने पूछताछ में बताया कि उसके ससुर घर की गतिविधियों पर CCTV कैमरों के जरिए नजर रखते थे। देर रात पार्टी में जाना या देर से घर लौटना भी उन्हें पसंद नहीं था। शालू ने यह भी कहा कि परिवार आर्थिक रूप से संपन्न होने के बावजूद घर के खर्चों पर उसका नियंत्रण बहुत कम था। अपने और पति से जुड़े छोटे-मोटे खर्चों के लिए भी उसे ससुर से पैसे मांगने पड़ते थे। पुलिस की जांच में 28 जुलाई की एक घटना भी सामने आई है। उस दिन शालू एक पार्टी से देर रात घर लौटी थी। इसके बाद उसका अपने ससुर के साथ विवाद हुआ। जो दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ने की एक अहम वजह बना।

49

Kanpur Murder Case: 6 लाख रुपये में हत्या की कथित डील

Image Credit : X

Kanpur Murder Case: 6 लाख रुपये में हत्या की कथित डील

आरोप है कि इसी तनाव के बाद शालू ने पूर्व घरेलू कर्मचारी विशाल से संपर्क किया। उसने ससुर की हत्या के बदले उसे 6 लाख रुपये देने की पेशकश की थी। इस रकम में से 2 लाख रुपये 6 सितंबर को दिए जाने थे, जबकि बाकी 4 लाख रुपये 15 दिन बाद देने की बात हुई थी। हत्या की योजना को अंजाम देने के लिए शालू ने अपार्टमेंट की डुप्लीकेट चाबी भी बनवाई और उसे विशाल को दे दी।

59

Janmashtami पर बनी हत्या की पूरी योजना

Image Credit : X

Janmashtami पर बनी हत्या की पूरी योजना

पुलिस के अनुसार 4 सितंबर को जन्माष्टमी के दौरान शालू ने विशाल को कुछ सामान देने के बहाने अपार्टमेंट बुलाया था। इसी दौरान हत्या की योजना को अंतिम रूप दिया गया। इसके बाद शनिवार रात शालू अपने पति सुब्रत और बच्चे के साथ एक पार्टी में चली गई। उनके अपार्टमेंट से निकलने के कुछ ही मिनट बाद विशाल और राज किशोर वहां पहुंच गए। अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड मदान ने दोनों को रोक लिया। इसके बाद विशाल ने फोन पर गार्ड की बात शालू से कराई। शालू ने गार्ड से कहा कि दोनों दवाएं देने आए हैं और उन्हें अंदर जाने दिया जाए।

69

Murder Mystery: तकिए से हत्या की थी योजना, चाकू से 26 वार

Image Credit : X

Murder Mystery: तकिए से हत्या की थी योजना, चाकू से 26 वार

हत्या की शुरुआती योजना काफी अलग थी। विनीत मिनोचा का तकिए से मुंह दबाकर दम घोंटने का प्लान बनाया गया था, ताकि उनकी मौत हार्ट अटैक जैसी लगे। लेकिन घटनाक्रम योजना के मुताबिक नहीं चला। जब विनीत अपने बेटे के बेडरूम में पहुंचे तो विशाल और राज किशोर वहीं छिपे हुए थे। दोनों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में विनीत के शरीर पर 26 वार किए गए। इसके बाद दोनों आरोपी अपार्टमेंट से निकलकर फरार हो गए।

79

रात 3 बजे घर लौटा परिवार, बेडरूम में मिली लाश

Image Credit : X

रात 3 बजे घर लौटा परिवार, बेडरूम में मिली लाश

शालू अपने पति सुब्रत और बच्चे के साथ रात करीब 3 बजे पार्टी से वापस लौटी। घर पहुंचने पर उन्होंने विनीत मिनोचा को बेडरूम में खून से लथपथ पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मामले की जांच शुरू हुई। अपार्टमेंट की तलाशी के दौरान कोई भी कीमती सामान गायब नहीं मिला। न तो नकदी ले जाने की बात सामने आई और न ही किसी अन्य मूल्यवान वस्तु की चोरी हुई। यही वजह थी कि पुलिस को शुरुआत से ही मामला लूटपाट का कम और किसी निजी विवाद से जुड़ा ज्यादा लगा।

89

हार्ट अटैक दिखाने का था प्लान, पर ऐन वक्त पर बदल गई कहानी

Image Credit : X

हार्ट अटैक दिखाने का था प्लान, पर ऐन वक्त पर बदल गई कहानी

शनिवार की रात शालू अपने पति सुब्रत और बच्चे के साथ जानबूझकर एक पार्टी में चली गई ताकि उस पर शक न हो। उनके जाते ही विशाल अपने साथी राज किशोर के साथ अपार्टमेंट पहुंच गया। जब मेन गेट पर सिक्योरिटी गार्ड मदान ने उन्हें रोका, तो विशाल ने फोन पर शालू से बात कराई। शालू ने गार्ड को झूठ बोला कि वे दवा देने आए हैं, जिसके बाद गार्ड ने उन्हें अंदर जाने दिया। शुरुआती योजना विनीत मिनोचा का तकिए से दम घोंटने की थी, ताकि मामला कुदरती मौत या हार्ट अटैक लगे। लेकिन जब मिनोचा अपने बेटे के कमरे में घुसे, तो वहां पहले से घात लगाए बैठे विशाल और राज किशोर ने आपा खो दिया और उन पर चाकू से एक के बाद एक 26 वार कर दिए और फरार हो गए।

99

Shalu Arrest: बेटे सुब्रत की भूमिका भी जांच के घेरे में

Image Credit : X

Shalu Arrest: बेटे सुब्रत की भूमिका भी जांच के घेरे में

मामले में शालू फिलहाल जेल में है। वहीं पुलिस अब उसके पति और मृतक के बेटे सुब्रत की भूमिका की भी जांच कर रही है। जांचकर्ता सुब्रत के कॉल रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उसे कथित साजिश की जानकारी थी या हत्या की योजना में उसकी भी कोई भूमिका थी। फिलहाल जांच का फोकस हत्या की पूरी साजिश, आरोपियों के बीच संपर्क, पैसों के लेन-देन और परिवार के सदस्यों की संभावित भूमिका पर है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।